ग्रेटर नोएडा

भाजपा नेता की हत्या में यूपी पुलिस के दरोगा और सिपाही का निकला हाथ, कोर्ट ने सुनाया ऐसा फरमान, सभी रह गये हैरान

मुख्य बातें भाजपा समेत तीन लोगों की हत्या में आरोपी है दरोगा और सिपाही हत्या के दो साल बाद भी पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहे आरोपी दारोगा और सिपाही भाजपा नेता के साथ चालक और निजी सुरक्षाकर्मी की गोलियों से भूनकर हुई थी हत्या

2 min read
file photo

ग्रेटर नोएडा। दो साल पूर्व दिनदहाड़े बिसरख कोतवाली क्षेत्र में हुई भाजपा नेता समेत तीन लोगों की हत्या में शामिल दारोगा और सिपाही के खिलाफ पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। आरोपियों के दो साल से हाथ न लगने पर बुधवार को आरोपियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की गई। जिसके बाद आरोपियों के परिवार के परेशान होने के साथ ही पड़ोसियों में भी चर्चा शुरू हो गई।

दारोगा और सिपाही के घर के बाहर पहुंचे पुलिसकर्मी

16 नवंबर 2017 को हुई भाजपा नेता शिव कुमार, चालक बली नाथ व निजी सुरक्षाकर्मी रईसपाल की हत्या के मामले में दो साल से आरोपी दरोगा और सिपाही वांछित चल रहे है। इसी को देखते हुए कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ कुर्की के नोटिस जारी कर दिये है। इतना ही नहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों के घरों के बाहर कुर्की के नोटिस चस्पा कर दिये। जिसके बाद आरोपियों के पड़ोसियों भी अलग अलग तरह की चर्चा शुरू हो गई। वहीं जिला न्यायालय ने तिहरे हत्याकांड में वांछित चल रहे दारोगा अमित यादव व सिपाही रविंद्र द्वारा तय समय सीमा के बाद भी आत्म समर्पण नहीं करने पर आरोपियों के घरों की कुर्की की जाएगी। दोनों आरोपित आपस में रिश्तेदार है। आरोपितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट पहले जारी हो चुके है।

दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर की गई थी भाजपा नेता व गनर-ड्राइवर की हत्या

बता दें कि नोएडा के बहलोलपुर गांव निवासी भाजपा नेता शिव कुमार यादव उनके चालक बली नाथ व निजी सुरक्षाकर्मी रईसपाल की करीब दो साल पूर्व 16 नवंबर 2017 की दोपहर हैबतपुर गांव के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मोटरसाइकिल व स्कूटी सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए भाजपा नेता की कार का आठ सौ मीटर तक पीछा किया था। इतना ही नहीं बदमाशों ने 40 राउंड फायरिंग कर तिहरे हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के अगले ही महीने दिसंबर में पुलिस व एसटीएफ ने मामले का पर्दाफाश किया था। हत्या के आरोप में मुख्य साजिशकर्ता अरूण यादव निवासी बहलोलपुर गांव नोएडा, मुखबिरी करने वाले धर्मदत्त उर्फ सोनू निवासी बुलंदशहर व शूटर नरेश तेवतिया निवासी जारचा गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
22 Aug 2019 12:35 pm