ग्रेटर नोएडा

Rainfall Alert: नोएडा से गुरुग्राम तक आंधी-बारिश, अगले 48 घंटे कड़कती धूप से राहत की भविष्यवाणी, 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Rainfall Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके जेनामणि ने बताया कि पिछले 24 घंटे में देश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है। दिल्ली एनसीआर में 10 और 11 अप्रैल को हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी
2 min read
• •
Updated: 10 Apr 2025, 11:30 AM IST
Delhi NCR Rain Weather
Delhi NCR Rain Weather

Rainfall Alert: दिल्ली एनसीआर में इस वीकेंड मौसम काफी सुहावना रहने वाला है, क्योंकि आज से लेकर शनिवार तक बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी। तापमान में भी गिरावट आएगी और हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसे भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान के तौर पर जारी किया है। आज 10 अप्रैल और कल 11 अप्रैल को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव समेत पूरे दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, जिससे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। यह गिरावट अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में होगी।

इसके अलावा खास बात यह है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली एनसीआर से हीटवेव यानी लू की चेतावनी हटा दी है। मौसम विभाग के अनुसार अब 15 अप्रैल तक दिल्ली-एनसीआर में लू चलने की संभावना नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके जेनामणि ने बताया कि पिछले 24 घंटे में देश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है। दिल्ली एनसीआर में 10 और 11 अप्रैल को हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

13 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

हालांकि, 13 अप्रैल से तापमान में फिर से वृद्धि होगी और 15 अप्रैल तक यह 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, लेकिन फिलहाल हीटवेव से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि 12 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहेंगे, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसके अलावा, नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में भी बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इसलिए, कहा जा सकता है कि दिल्ली एनसीआर के लोगों को अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलेगी और हीटवेव का असर नहीं रहेगा।

Also Read
View All