ग्रेटर नोएडा

चाची-भतीजा की लव स्टोरी के बीच आया ‘वो’, रिश्ते का हुआ खौफनाक अंत, जानें क्या है पूरा मामला 

Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक मामला सामने आया है, जहां एक भतीजे ने अपनी विधवा चाची की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

2 min read

उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक मामला सामने आया है, यहां 5 बच्चों की मां और विधवा को अपने भतीजे से प्यार हो गया। लेकिन कुछ दिनों बाद चाची का अफेयर गांव के किसी आदमी के साथ चलने लगा, ये बात भतीजे को बिल्कुल रास नहीं आई। चाची की इस हरकत से वह इतना नाराज हुआ कि उसने महिला की जान ले ली। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। 

चाची के संग चल रहा था अफेयर

ये पूरा मामला जारचा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। 32 वर्षीय विधवा महिला का अफेयर अपने ही भतीजे के साथ चल रहा था। महिला अपने बच्चे और सास-ससुर के साथ रहती थी। पांच साल पहले किसी बीमारी के कारण महिला के पति की मौत हो गई थी। पड़ोस में महिला का भतीजा भी रहता था। चाची और भतीजे का अफेयर चल पड़ा। दोनों के अफेयर की जानकारी आस-पास के लोगों को होने लगी थी इस कारण चाची ने युवक को इग्नोर करना शुरू कर दिया। 

गांव के किसी व्यक्ति के साथ भी चल रहा था अफेयर 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि विधवा महिला के भतीजे के साथ अवैध संबंध थे। बाद में महिला ने गांव में किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी संबंध बना लिए थे। वहीं, मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि महिला के ससुर के नाम करोड़ों रुपये की जमीन है। पति की मौत के बाद ससुर की जमीन पर परिवार के दूसरे लोगों की नजर है। वो लोग ससुर को बहला-फुसलाकर जमीन अपने नाम कराने की फिराक में हैं, जिसमें उनकी बेटी अड़चन बनी हुई थी। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

आरोपी भतीजा पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। शनिवार को जब भतीजे ने महिला को गैर मर्द संग देखा तो उसका महिला की गला रेतकर हत्या कर डाली। जब वो चाकू से हमला कर रहा था तो महिला की सास और बेटी भी वहीं मौजूद थे। वो उसे रोकने की कोशिश करते रहे। लेकिन आरोपी ने उनके सामने ही महिला को मार डाला। पुलिस गंभीरता से इस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
18 Nov 2024 12:27 pm
Published on:
18 Nov 2024 11:42 am
Also Read
View All

अगली खबर