Weather Forecast: भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुतातिबक, 8, 9 और 10 नवंबर को देश के कुछ राज्यों में जोरदार बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने बारिश को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पर्वी हिस्से और बांग्लादेश तट के पास एक निम्न दाब बना हुआ है, जिसकी वजह से भारी बारिश की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में बारिश को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां अभी बारिश के कोई संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
वहीं, उत्तराखंड में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अपडेट दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज बारिश के लिए कोई चेतावनी नहीं है। 8, 9 और 10 नवंबर तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु में 7 और 8 नवंबर, केरल में 8, 9 और 10 नवंबर को बारिश का अलर्ट है। केरल में 8 से 10 नवंबर को बहुत भारी वर्षा (Very Heavy Rainfall) हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है।
आंध्र प्रदेश, रायसलीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
भारत मौसम विभाग ने 8 से 10 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी में तेज लहरों और आंधी की संभावना जताई है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।