Seema Haider: सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह ने सीमा की ओर से राष्ट्रपति के नाम दया याचिका दी है। इसमें सीमा के सचिन से प्यार और भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर हिंदू धर्म अपनाने का हवाला दिया गया है।
Seema Haider: पाकिस्तान के कराची से नोएडा पहुंची सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। सोशल मीडिया से लेकर चौक- चौराहे तक सीमा और सचिन की प्रेम कहानी की चर्चाएं हैं। वहीं, यूपी ATS सीमा हैदर से दो दिनों तक लगातार पूछताछ की। इसके बाद से सीमा की पहचान को लेकर तमाम सवाल उठने लगे हैं।
पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को भारत में एक बड़े तबके का समर्थन मिल रहा है। सीमा हैदर ने नेपाल से लेकर भारत तक हिंदुत्व और भारतीय संस्कृति को ढाल बनाया है। इससे वह एक गहन जांच से बच गई।
सीमा ने हिंदुत्व को बनाया ढाल
शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह ने सीमा की ओर से राष्ट्रपति के नाम दया याचिका दी है। इसमें भी सीमा के सचिन से प्यार व भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर हिंदू धर्म अपनाने का हवाला दिया गया है। याचिका में उसे पाकिस्तान नहीं भेजने और सचिन की पत्नी बताकर भारतीय नागरिकता देने की मांग की गई है।
नेपाल में सचिन ने बुक किया था रूम
सीमा गुलाम हैदर नाम से नेपाल का वीजा नहीं मिलने पर उसने सीमा के नाम से वीजा बनवाया। इसके बाद वह नेपाल पहुंची और वहां से अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया। पुलिस ने सीमा के पास से छह पासपोर्ट बरामद किए हैं। शुक्रवार को छठे पासपोर्ट के बारे में पुलिस ने बताया कि पहले नेपाल का वीजा लेने के लिए सीमा गुलाम हैदर नाम से आवेदन किया था। वीजा नहीं मिलने पर उसने दोबारा सीमा नाम से आवेदन किया था। इसके अलावा नेपाल में सचिन ने सीमा को पत्नी बताकर रुम का कमरा बुक कराया था।
इसके बाद जब सीमा नेपाल के पोखरा से भारत आने के लिए जो बस का टिकट बुक कराया था। उसमें वह खुद को भारतीय बताया था। इसमें सीमा ने अपना नाम प्रीति बताया था। बस में भी चेकिंग के दौरान सीमा ने खुद को नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन की पत्नी बताया। आंबेडकर नगर किराये के घर में भी वह हिंदू धर्म का पालन करती थी। जमानत मिलने के बाद भी सीमा ने पूजा- पाठ करके अपने समर्थन में लोगों को जुटा लिया।
राष्ट्रपति को दायर की गई दया याचिका
सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह और सचिन मीणा के पिता नेत्रपाल के साथ शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचे। उन्होंने सीमा की तरफ से दया याचिका दायर की। एपी सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीमा का अपने पूर्व पति गुलाम हैदर से तलाक हो चुका है। उसने सचिन मीणा के साथ प्रेम विवाह किया है। सीमा भारतीय संस्कृति से प्यार करती है। अगर उसे पाकिस्तान भेजा गया तो उसकी वहां उसकी जान को खतरा हो सकता है। अगर कोई शंका है तो एजेंसियों को जांच कर लेनी चाहिए। एजेंसियां चाहें तो पॉलीग्राफ और ब्रेन मैपिंग जैसे टेस्ट भी करा सकती हैं। अगर उनके बच्चों पर शक हैं तो उनका डीएनए टेस्ट करा लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें: नोटबंदी में खपाया था पैसा, आकार विभाग ने खोल दी पोल