
Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में लगातार चल रही शीत लहर की वजह से ठंड बढ़ रही है। लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। इससे ठिठुरन बढ़ रही है। इसी देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि आने वाले कुछ दिनों तक पूरे प्रदेश में कोल्ड डे यानी दिन भी बेहद सर्द रहेंगी।
लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक शनिवार को प्रदेश में कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इससे एक बार भी ठिठुरन बढ़ सकती है। इसी को देखते हुए कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। न्यूनतम तापमान स्थिर है जबकि अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है।
मेरठ जिला रहा सबसे ठंडा
पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मेरठ जिला सबसे ठंडा रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस, जबकि अलीगढ़ में 8 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर में 8 डिग्री सेल्सियस और अयोध्या में 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: अभी- अभी आया मौसम विभाग का नया अपडेट, गरज के साथ होगी बारिश, जानें अपने शहर हाल
इन जिलों में बारिश होने की संभावना
लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में कोहरे का अलर्ट
मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।