खाड़ी देश

पवित्र हज यात्रा के दौरान मिस्र के 54 यात्रियों की मौत

सऊदी अरब के मक्का में वार्षिक हज यात्रा के दौरान मिस्र के 54 तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य कारणों से मौत हो गई।

less than 1 minute read
Sep 06, 2017
haj yatra

नई दिल्ली। सऊदी अरब के मक्का में वार्षिक हज यात्रा के दौरान मिस्र के 54 तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य कारणों से मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि मिस्र के मेडिकल हज मिशन के प्रमुख अहमद अल अंसारी ने बताया कि मरने वाले इन हज यात्रियों की आयु 60 से 85 वर्ष के बीच थी।


दुनिया भर के करीब 23 लाख मुस्लिम 'अपने जीवन के उद्देश्य की भावनाओं को जगाने, पिछले गुनाहों से छुटकारा हासिल करने और ईश्वर से क्षमा व हिदायत मांगने के लिए' वार्षिक हज यात्रा के दौरान एकत्र हुए। इनमें दस लाख से अधिक विदेशी थे। 30 अगस्त से शुरु हुई यह पवित्र यात्रा सोमवार को खत्म हुई। इस साल करीब 1,70,000 भारतीय हज यात्रा पर गए हैं।


हज यात्रा दुनियाभर के मुसलमानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, जिसे लगभग सभी मुसलमान अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार जरूर करना चाहते हैं। धार्मिक रूप से सभी मुसलमानों के लिए यह अनिवार्य है कि आर्थिक स्थिति सही होने की स्थिति में उन्हें हज करना होगा।

Published on:
06 Sept 2017 02:02 am