खाड़ी देश

दुबई: भारतीय की लगी लॉटरी, 40 लाख के साथ मिली लग्जरी कार

इन्फिनिटी QX50 कार के साथ 2 लाख दिरहम (करीब 40 लाख रुपये) नगद मिले।
less than 1 minute read
Jan 22, 2020
lottery
लॉटरी

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक भारतीय दुकानदार की लॉटरी लग गई। इसकी इनाम राशि एक लग्जरी कार और दो लाख दिरहम (करीब 40 लाख रुपये) थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, श्रीजीत नाम का यह शख्स बीते 10 सालों से हर साल लॉटरी का टिकट खरीद रहा था। इस बार उन्हें इन्फिनिटी QX50 कार के साथ 2 लाख दिरहम (करीब 40 लाख रुपये) नगद मिले। यह लॉटरी दुबई शॉपिंग फेस्टिवल के 25वें एडिशन के तहत निकाली गई थी।

श्रीजीत ने लॉटरी जीतने के बाद कहा, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा है। मैं यूं ही 10 सालों से हर साल इस उम्मीद में एक लॉटरी टिकट खरीद रहा था कि कभी न कभी किस्मत साथ दे देगी। इस इनाम का मेरे जीवन में बड़ा महत्व है और अब मुझे लगता है कि मेरा सपना पूरा हो जाएगा।' उन्होंने बताया, 'मेरे दो लड़के हैं और तीसरा बच्चा भी होने वाला है। इस पैसे मैं अपने बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित कर सकूंगा।'

इन्फिनिटी मेगा रैफल के तहत दुबई शॉपिंग फेस्टिवल में शामिल होने वालों को हर दिन इन्फिनिटी QX50 कार के साथ 2 लाख दिरहम (करीब 40 लाख रुपये) नगद ले जाने का ऑफर दिया जाता है। इसमें हिस्सा लेने वालों को 200 दिरहम (करीब 4 हजार रुपये) में एक टिकट खरीदना होता है। इसके अतिरिक्त शॉपिंग फेस्टिवल के समापन पर किसी एक भाग्यशाली विजेता को 10 लाख दिरहम (करीब 2 करोड़ रुपये) का एक ग्रैंड प्राइज भी दिया जाता है।

Published on:
22 Jan 2020 07:30 am