यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की का दावा, मिडिल ईस्ट में हमलों के लिए ईरान की मदद कर रहा है रूस
Also Read
View All 
नई दिल्ली। मिस्र और रूस की सेनाओं ने आपसी सैन्य सहयोग अभियान के तहत संयुक्त सैन्याभ्यास शुरू कर दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गुरुवार को शुरू हुए इस संयुक्त सैन्याभ्यास में 600 जवान हिस्सा ले रहे हैं। इसके तहत आतंकवादी तत्वों का मुकाबले करने और स्वयं की सुरक्षा के लिए कई तरह की ड्रिलिंग की जा रही है।
इस संयुक्त सैन्याभ्यास में आधुनिक हथियारों और उपकरणों को चलाने की ट्रेनिंग के साथ इसके साथ ही मिस्र और सऊदी अरब की वायुसेनाओं ने भी गुरुवार को सैन्याभ्यास शुरू कर दिया।
मिस्र वार्षिक तौर पर अरब, अफ्रीकी और पश्चिमी देशों के साथ संयुक्त सैन्याभ्यास करता है, जिसका उद्देश्य सैन्य सहयोग बढ़ाना और मित्र देशों के साथ सैन्य विशेषज्ञता साझा करना है।