खाड़ी देश

सिलसिलेवार तीन धमाकों से दहला इराक, छह लोगों की मौत

किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली हमले में मारे गए सभी आम नागरिक
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2019, 12:10 PM IST
Iraq blast

बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में एक के बाद छह भीषण विस्फोट हुए हैं। इस धमाके में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। ऐसे में सुरक्षाबलों का शक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे संगठनों पर जा रहा है। आपको बता दें कि हमले में मारे गए सभी आम नागरिक हैं।

राजधानी बगदाद के दक्षिण में हुए तीनों विस्फोट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये तीनों ही विस्‍फोट राजधानी बगदाद के दक्षिण में हुए। इनमें से दो में मोटरसाइकिल का इस्‍तेमाल किया गया, जबकि तीसरा विस्‍फोटक सड़के के किनारे रखा गया था। मोटरसाइकिल विस्फोट काफी घातक साबित हुआ।

इस संगठन का है प्रांत पर दबदबा

आपको यहां बताते चले कि इराक में इस्‍लामिक स्‍टेट ऑफ इराक एंड सीरिया नामक आतंकवादी संगठन काफी सक्रिय है। 2013 में गठित हुए इस संगठन ने शुरुआती दिनों में अल कायदा का संरक्षण प्राप्‍त किया था। बाद में यह स्वतंत्र होकर मोर्चा संभाल रहा था। वर्ष 2014 में इसने अपने मुखिया को विश्‍व के सभी मुसलमानों का खलाफी घोषित किया था। जॉर्डन, इजराइल, फिलीस्तीन, लेबनान, कुवैत, साइप्रस जैसे इलाकों में इस संगठन का अच्‍छा खासा प्रभाव है।

Updated on:
27 Nov 2019, 12:10 PM IST
Published on: