खाड़ी देश

इजरायली सैनिकों की फिलीस्तीनी नागरिकों से झड़प, 170 लोग घायल

गाजापट्टी में एक बार फिर इजरायली सैनिकों की गोलीबारी में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं।

2 min read

गाजाः फिलीस्तीन में पूर्वी गाजापट्टी और इजरायल की सीमा के पास प्रदर्शनकारियों और इजरायली सैनिकों के बीच ताजा झड़प में करीब170 लोग घायल हो गए। फिलीस्तीन स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल केदरा ने इसकी पुष्टि की है। उधर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जुमे की नमाज के बाद हजारों की संख्या में लोग सीमा की ओर जुटने लगे। इजरायली सैनिकों ने लाउडस्पीकर्स से प्रदर्शनकारियों को लौट जाने की चेतावनी दी लेकिन वापस नहीं लौटने पर फायरिंग कर दी।

इजराइली सैनिकों पर फेंके टायर
इजरायली सेना का कहना है कि लगभग 7,000 फिलीस्तीनी सीमा के आसपास प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं पांच स्थानों पर हिंसक प्रदर्शन हुए। सेना का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने चारदीवारी से 500 मीटर के दायरे में जलते हुए टायर फेंके। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल बम गिराने के लिए पतंग का सहारा लिया। इजराइली सेना की तरफ से कहा गया है कि सेना ने आत्मरक्षा में फायरिंग की जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं।

फायरिंग में पत्रकार भी जख्मी
बताया जा रहा है कि इजराइल की गोलीबारी में तीन फिलीस्तीन पत्रकार भी जख्मी हुए हैं। मार्च से लेकर अब तक करीब 70 पत्रकार घायल हो चुके हैं। जब से प्रदर्शन हो रहे हैं तब से लेकर अब तक कई प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है। जबकि अन्य कई लोग घायल हुए हैं। यहां पर लगभग हर शुक्रवार को इस तरीके के प्रदर्शन देखने को मिलते हैं।

ये भी पढ़ेंः गाजा : इजरायली सैनिकों के हमले में 16 फिलिस्तीनियों की मौत, 1500 से ज्‍यादा घायल
कई महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं फिलीस्तीनी
दरअसल प्रदर्शनकारियों की मांग है कि इजराइली सैनिक गाजा पट्‌टी से हट जाएं। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि इस इलाके पर इजराइल का अधिकार नहीं है। जबकि इजराइली सैनिकों का तर्क है कि वह अपनी सीमा में रहकर ही देश की सुरक्षा कर रहे हैं लेकिन प्रदर्शनकारी उन्हें बार-बार भड़का रहे हैं।

ये भी पढ़ें

इजरायली सेना के निशाने पर आए फिलीस्तीनी घुसपैठिए, तीन की मौत
Published on:
05 May 2018 08:45 pm
Also Read
View All