16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ईरान को है पाकिस्तान पर भरोसा’, अमेरिका से डील में पाकिस्तानी कोशिशों पर अब्बास अराघची ने कह दी बड़ी बात

Iran-US Conflict: ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता और डील में पाकिस्तान की कोशिशों पर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी बात कह दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 16 Nov 2026, 8:03 PM IST

Abbas Araghchi

अब्बास अराघची (Photo - ANI)

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच तनाव बरकरार है। दोनों देशों में किसी डील पर सहमति नहीं बन पा रही है। पिछले कुछ दिनों में दोनों देशों ने एक-दूसरे के ठिकानों पर फिर हमले किए, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। अभी भी दोनों देशों के बीच फिर से जंग बढ़ने का खतरा बना हुआ है। मध्यस्थ पूरी कोशिश कर रहे हैं कि ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता हो जाए। इसी बीच ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) ने एक बड़ी बात कह दी है।

"ईरान को है पाकिस्तान पर भरोसा"

अराघची ने कहा है कि अमेरिका से मध्यस्थता और डील के लिए उन्हें पाकिस्तान (Pakistan) पर भरोसा है। ईरानी विदेश मंत्री ने साफ कर दिया है कि दोनों देशों के बीच शांति-समझौते को फिर से लागू करने के लिए पाकिस्तानी कोशिशों पर उन्हें भरोसा है। हालांकि उन्होंने इस बात से भी इनकार नहीं किया कि शांति-समझौता फिर से लागू करने में कई मुश्किलें भी हैं।

पिछली बार पाकिस्तान ने निभाई थी अहम भूमिका

पिछली बार अमेरिका और ईरान के बीच शांति-समझौता में पाकिस्तान ने अहम भूमिका निभाई थी। पाकिस्तान की मध्यस्थता में ही दोनों देश शांति-समझौतों की शर्तों पर सहमत हुए हैं। सीधी बातचीत न होने पर दोनों देशों ने पाकिस्तान के ज़रिए ही लगातार बातचीत की और अपने संदेशों का आदान-प्रदान भी किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने तो ईरान से शांति-समझौता होने के बाद पाकिस्तान को इसके लिए क्रेडिट भी दिया था। हालांकि बाद में यह शांति-समझौता टूट गया था, लेकिन इसे फिर से लागू करने के लिए पाकिस्तान हर संभव कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान और ईरान पड़ोसी देश हैं और दोनों ही इस्लामिक मूल्य साझा करते हैं। दोनों देशों के बीच लंबे समय से मज़बूत संबंध रहे हैं। वहीँ पिछले दो साल में पाकिस्तान के अमेरिका से संबंधों में भी मज़बूती आई है, क्योंकि पाकिस्तान ने न सिर्फ ट्रंप को कई मौकों पर शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया, बल्कि भारत से जंग रुकवाने के भी उन्हें क्रेडिट दिया। इसके साथ ही ट्रंप के परिवार के क्रिप्टोकरेंसी बिज़नेस में भी पाकिस्तान शामिल है।