खाड़ी देश

वायरल हुआ बुर्का विरोधी अभियान, उल्टा नकाब पहनकर सेल्फी अपलोड कर रही हैं महिलाएं

इस अभियान के तहत महिलाएं उल्टा बुर्का पहले ट्विटर पर अपनी तस्वीरें अपलोड कर रही हैं

2 min read
वायरल हुआ बुर्का विरोधी अभियान, उल्टा नकाब पहनकर सेल्फी अपलोड कर रही हैं महिलाएं

बगदाद। सऊदी अरब में महिलाओं ने बुर्के विरोधी अभियान छेड़ दिया है। शुरुवाती धमकियों के बाद अब यह अभियान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सैकड़ों महिलाओं ने बुर्के को लेकरलेकर सोशल मीडिया पर अपना विरोध जाहिर किया है। ट्विटर पर हैशटैग #insideoutabaya लिखकर महिलाओं ने उल्टा बुर्का पहनकर अपनी तस्वीरें साझा की हैं।

वायरल हुआ बुर्का विरोधी अभियान

सऊदी अरब में महिलाओं ने बुर्के के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है। इस अभियान को दिया इनसाइड आउट अबाया नाम दिया गया है। इस अभियान के तहत महिलाएं उल्टा बुर्का पहले ट्विटर पर अपनी तस्वीरें अपलोड कर रही हैं। इस अभियान को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। बता दें कि सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के एक बयान के बाद बुर्के को लेकर महिलाओं ने जमकर विरोध करना शुरू किया है। सऊदी प्रिंस सलमान ने एक प्रोग्राम में बोलते हुए कहा था कि बुर्का पहनना इस्लाम में अनिवार्य नहीं है। उन्होंने कहा था कि महिलाओं को शरिया के मुताबिक कपड़े पहनने चाहिए, इसमें बुर्के की कोई अनिवार्यता नहीं है।

सऊदी प्रिंस के बयान के बाद आया बदलाव

सऊदी अरब में अभी कुछ दिन पहले आम महिलाएं बुर्के के विरोध में कुछ भी कहने की हिम्मत भी नहीं जुटा सकती थीं। लेकिन अब महिलाएं बुर्का का जमकर विरोध कर रही हैं। महिलाओं ने इसके लिए अनोखा तरीका अपनाया है। वे उल्टे बुर्के के साथ सड़कों पर बाहर निकल रही हैं और फिर सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं। अपने तस्वीरें ट्विटर पर अपलोड करने के साथ ही महिलाएं हैशटैग #insideoutabaya का इस्तेमाल कर रही हैं। बता दें कि मोहम्मद बिन सलमान ने कहा था कि बुर्का पहनना इस्लाम में अनिवार्य नहीं है। इस साल मार्च में एक कार्यक्रम में बोलते हुए सलमान ने कहा था कि यह फैसला पूरी तरह महिलाओं को करना है कि वे अपने लिए कैसे कपड़ों का चयन करती हैं।

ये भी पढ़ें

सऊदी अरब ने फिर दी सफाई, कहा- खशोगी की हत्या में क्राउन प्रिंस का हाथ नहीं
Published on:
18 Nov 2018 10:58 am
Also Read
View All