इससे पहले रासायनिक हथियारों के उपयोग को लेकर अमेरिका और ब्रिटेन जैसी विदेशी ताकतों द्वारा सीरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी।
दमिश्क। सीरिया पर रासायनिक हथियार और क्लोरीन गैस रखने के आरोपों का खंड़न करते हुए सीरिया के उप विदेश मंत्री फैजल मेकदाद ने कहा है कि सीरिया के पास किसी भी प्रकार का कोई रासायनिक हथियार या क्लोरीन गैस नहीं है।
दुनिया के किसी भी देश के पास सीरिया को धमकाने का अधिकार नहीं
एक रिपोर्ट के मुताबिक विदेश मंत्रालय ने दमिश्क के पूर्वी गोता में विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में क्लोरीन गैस का इस्तेमाल करने के हालिया आरोपों को शनिवार को खारिज करते हुए सरकार के रुख को दोहराया है। फैजल मैकदाद ने कहा है कि हम क्लोरीन गैस सहित किसी भी रासायनिक हथियार की मौजूदगी से पूरी तरह इनकार करते हैं और हम किसी भी स्थिति में ऐसे हथियारों के इस्तेमाल की निंदा करते हैं। हमें लगता है कि दुनिया के किसी भी देश के पास सीरिया को धमकाने या उसके खिलाफ अपने हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए कोई कारण नहीं है।
रासायनिक हथियारों के उपयोग का आरोप झुठा
आपको यहां बताते चलें कि इससे पहले रासायनिक हथियारों के उपयोग को लेकर अमेरिका और ब्रिटेन जैसी विदेशी ताकतों द्वारा सीरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। उप विदेश मंत्री फैजल मेकदाद ने कहा कि विद्रोहियों ने सीरियाई सरकार को झूठे आरोपों में फंसाने के लिए रासायनिक हमलों की साजिश रची है, जबकि खुफिया जानकारी के अनुसार विद्रोही पूर्वी गोता में एक नए रासायनिक हमले की योजना बना रहे हैं।
सीरिया सरकार को बदनाम करने की साजिश
आपको यहां बताते चलें कि सीरिया में पिछले कई सालों से विद्रोहियों और सरकार के बीच जंग जारी है और इससे निपटने के लिए सरकार ने कई कदम उठाये हैं। हालांकि अमेरिका जैसे ताकतवर देशों ने सीरिया के बिगड़े हालात को सुधारने के लिए हस्तक्षेप किया है। लेकिन सीरिया सरकार अंदुरूनी हालात में दूसरे देशों के दखल का विरोध करता रहा है और कहा है कि सीरिया सरकार को बदनाम करने के लिए ये देश रासायनिक हथियारों के उपयोग करने का झुठा आरोप लगा रहे हैं। मेकदाद ने कहा कि हम सभी को किसी भी प्रकार की सैन्य कार्रवाई का जोखिम न उठाने की सलाह देते हैं क्योंकि जब हम दुनिया भर में शांति के लिए तत्पर हैं, ऐसे समय में अंतर्राष्ट्रीय परिदृष्य ऐसी आक्रामक स्थिति से निपटने में असमर्थ है।