13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सऊदी अरब ने किए थे ईरान पर हवाई हमले, हुआ बड़ा खुलासा

War Against Iran: ईरान के खिलाफ युद्ध में सऊदी अरब की भूमिका के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। सिर्फ अमेरिका और इज़रायल ने ही नहीं, बल्कि सऊदी अरब ने भी इस दौरान ईरान पर हमले किए थे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

May 13, 2026

Saudi Arabia fighter jets

Saudi Arabia fighter jets

ईरान-अमेरिका इज़रायल (Iran-US Israel War) युद्ध में फिलहाल सीज़फायर चल रहा है। 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल के ईरान पर हमलों के बाद शुरू हुआ यह युद्ध करीब 40 दिन तक चला। इस दौरान ईरान पर अमेरिका (United States of America) और इज़रायल की तरफ से कई हमले किए गए, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ। जवाब में ईरान ने भी इज़रायल और मिडिल ईस्ट में अमेरिका के सहयोगी देशों पर हमले किए जिससे क्षेत्रीय तनाव काफी ज़्यादा बढ़ गया। 8 अप्रैल को इस युद्ध में सीज़फायर की घोषणा की गई थी, लेकिन अब इससे जुड़ा एक बड़ा खुलासा हुआ है।

सऊदी अरब ने किए थे ईरान पर हवाई हमले

ईरान के खिलाफ युद्ध के दौरान सिर्फ अमेरिका और इज़रायल ने ही हमले नहीं किए थे। सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने भी इस दौरान ईरान पर हवाई हमले किए थे। इस बारे में हाल ही में दो वेस्टर्न और दो ईरानी अधिकारियों ने खुलासा किया है। हालांकि उस समय इन हमलों के बारे में किसी तरह की बात सामने नहीं आई थी, क्योंकि सऊदी इन हमलों को सीक्रेट रखना चाहता था।

पहली बार ईरान के खिलाफ की सैन्य कार्रवाई

ईरान के खिलाफ सऊदी के ये हवाई हमले पहला मौका था जब सऊदी ने सीधे तौर पर ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की। मार्च के आखिर में सऊदी ने ये हमले ईरान के हमलों का जवाब देने के लिए 'जैसे को तैसा' कार्रवाई के तहत किए थे।

कहाँ किए गए हमले?

सऊदी ने ईरान में कहाँ हमले किए और उन हमलों का निशाना क्या था, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने भी इसका कोई जवाब नहीं दिया।

युद्ध रोकने की पूरी कोशिश की

सऊदी ने ईरान के खिलाफ युद्ध रोकने की पूरी कोशिश की थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध रहे हैं और सऊदी नहीं चाहता था कि इन संबंधों में खटास पड़े। दोनों देश युद्ध के दौरान लगातार संपर्क में रहे। हालांकि जब ईरान ने सऊदी पर ही हमले शुरू कर दिए, तो स्थिति बिगड़ गई। सऊदी, जिसके अमेरिका के साथ गहरे सैन्य संबंध हैं, पारंपरिक रूप से अपनी सुरक्षा के लिए अमेरिकी सेना पर निर्भर रहा है। इसके अलावा पाकिस्तान से भी सऊदी के अच्छे सैन्य संबंध हैं। हालांकि अपनी रक्षा करने के लिए और अपनी धरती पर हुए हमलों का जवाब देने के लिए पहली बार सऊदी ने खुद कार्रवाई करना ज़रूरी समझा और देश की एयरफोर्स ने ईरान में हवाई हमलों को अंजाम दिया।