गुना

Big Accident गुना में भीषण एक्सीडेंट में मृत 8 मजदूरों की शिनाख्त, घायलों की भी देखें लिस्ट

Guna road accident updateकंटेनर में बैैैठकर महाराष्ट्र से यूपी आ रहे थे मजदूर, रास्ते में मिली मौत
2 min read
• •
Updated: 14 May 2020, 1:16 PM IST
Guna accident

गुना। गुना जिले में भीषण एक्सीडेंट के शिकार मजदूरों की पहचान की जा चुकी है। सभी मजदूर यूपी के रहने वाले हैं। आठों मृतकों के परिजन को सूचना दे दी गई है। जबकि 55 घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कंटेनर में भरकर किसी तरह ये प्रवासी अपने गांव जा रहे थे। उत्तर प्रदेश के रहने वाले ये मजदूर महाराष्ट्र से आ रहे थे कि गुना में यह हादसा हो गया। इस भीषण हादसे की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गुना सांसद डाॅ.केपी सिंह यादव ने अस्पताल पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी हादसे पर दुःख जताते हुए घायलों का इलाज कराने का एेलान किया है। गुना के पूर्व सांसद ज्योर्तिदित्य सिंधिंया ने भी शोक संवेदना प्रकट की है।

महाराष्ट्र से एक कंटेनर में भरकर 65 से अधिक मजदूर यूपी के उन्नाव व रायबरेली जा रहे थे। गुना जिले के कैंट थाना अंतर्गत टोल टैक्स टेकरी बाईपास पर जैसे ही ट्रक गुना में टेकरी रोड पर आया वैसे ही इसी हाईवे पर सामने से आ रही बस उससे जा टकराई। इस भिडंत से वहां आसपास चीख पुकार मच गई। बुधवार की देर रात दो बजे हुए इस हादसे की तेज आवास सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना देने के साथ लोग मदद को लग गए।

काफी मशक्कत के बाद घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों गाड़ियों को हटाने के लिए क्रेन की सहायता लेनी पड़ी। इस दर्दनाक हादसे में आठ प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई।
सभी मजदूर एक कंटेनर में बैठकर यूपी के उन्नाव व रायबरेली जा रहे थे। जबकि बस अहमदाबाद से मजदूरों को लेकर भिंड गई थी। वह मजदूरों को छोड़कर लौट रही थी कि गुना में मजदूरों से भरे कंटेनर से टकरा गई।

यह है मृतकों आैर घायलों की लिस्टः

मृतकों के नाम

Updated on:
14 May 2020, 1:16 PM IST
Published on: