कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी की लिस्ट
गुना। भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। लाॅकडाउन के बीच सूची आने से कांग्रेसियों में हर्ष व्याप्त है। कांग्रेस जिलाध्यक्षों की सूची में विदिशा, गुना शहर, गुना देहात, होशंगाबाद, सीहोर सहित 11 जिलों के नाम है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान किया है।
गुना शहर का अध्यक्ष मान सिंह पसरोदा को बनाया गया है जबकि गुना देहात के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी हरि विजयवर्गीय को दी गई है।
Read this also: कभी पचास रुपये किलो बिकता था, आज पांच रुपये में भी कोई नहीं पूछ रहा
सीहोर का जिलाध्यक्ष डाॅ.बलबीर तोमर को बनाया गया है। इसी तरह होशंगाबाद का जिलाध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार को बनाया गया है। विदिशा जिले की कमान कमल सिलाकरी को सौंपी गई है।
बता दें कि गुना-विदिशा का क्षेत्र दिग्गज कांग्रेसियों का गढ़ माना जाता है।