गुना

MP में ‘गर्लफ्रेंड’ करेगी जनगणना की ड्यूटी, आ गया सरकारी आदेश !

MP News: गणनाकारों की इस आधिकारिक लिस्ट में एक ऐसा नाम शामिल हो गया, जिसे पढ़कर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

2 min read
Apr 16, 2026
Census Duty (Photo Source: AI Image)

MP News: शहर में जनगणना का काम तेजी से चल रहा है। एक ओर प्रशिक्षण चल रहा तो वहीं दूसरी ओर मकानों पर नंबरिंग का काम चल रहा है। इसी बीच गुना नगरपालिका के एक ताजा आदेश ने तो पूरी व्यवस्था को ही रोमांच के रंग में रंग दिया। गणनाकारों की इस आधिकारिक लिस्ट में एक ऐसा नाम शामिल हो गया, जिसे पढ़कर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। उसका नाम गर्लफ्रेंड पंत लिखा है। हालांकि यह टाइपिंग मिस्टेक बताई जा रही है। नगर पालिका की एक और गलती यह सामने आई कि उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों को सुपरवाइजर बनाना था, उनको प्रगणक बना दिया।

ये भी पढ़ें

MP में पटवारी 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

सबकी नजरें सीरियल नंबर 5 पर जाकर टिक गईं

खबर ये है कि इसको लेकर विवाद हो सकता है। दरअसल, नगरपालिका ने जनगणना के दूसरे चरण के लिए 36 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। गांधी वोकेशनल कॉलेज में 17 से 19 अप्रेल तक होने वाली इस ट्रेनिंग के लिए बकायदा एक सूची जारी की गई। जैसे ही यह आदेश सार्वजनिक हुआ, सबकी नजरें सीरियल नंबर 5 पर जाकर टिक गईं। यहां कर्मचारी के नाम के आगे साफ अक्षरों में गर्लफ्रेंड पंत लिखा हुआ था। हद तो तब हो गई जब उनकी यूजर आइडी में भी अंग्रेजी अक्षरों में गर्लफ्रेंड शब्द का इस्तेमाल किया गया। सरकारी दस्तावेज में इस तरह के नाम की एंट्री देख हर कोई दंग रह गया।

सर्च किया तो खुला नाम का राज

आदेश वायरल होते ही जब जांच-पड़ताल का सिलसिला शुरू हुआ, तो मामला और भी दिलचस्प हो गया। सूची में दिए गए मोबाइल नंबर को जब अन्य डेटाबेस पर सर्च किया गया, तो पता चला कि कर्मचारी का असल नाम कुछ और है। संभवत: किसी ने शब्द का अंग्रेजी अनुवाद करते समय अति-उत्साह में उसे गर्लफ्रेंड बना डाला और मजे की बात यह रही कि आला अधिकारियों ने बिना देखे इस नाम वाली फाइल पर अपने हस्ताक्षर भी कर दिए।

टाइपिंग मिस्टेक बता झाड़ रहे पल्ला

इस अजीबोगरीब नाम को लेकर अब नगरपालिका के गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। हर जगह यही बात की जा रही है। हालांकि, अधिकारी अब इसे महज एक टाइपिंग एरर या लिपिकीय त्रुटि बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं।

यह गलती माफ करने योग्य नहीं हैं। यह गलती किसने की है, उसका पता लगाया जा रहा है, उसके विरुद्ध सतत कार्रवाई की जाएगी। - मंजूषा खत्री सीएमओ नगर पालिका गुना

मेरे नाम के साथ भद्दा मजाक किया है। मैं इसकी शिकायत कलेक्टर और सीएमओ से करूंगी। - महिला कर्मचारी, जिसका नाम गलत लिखा गया

ये भी पढ़ें

मध्यप्रदेश में ’10 रूट’ फाइनल, जून से दौड़ेंगी 100 ई-बसें
Updated on:
16 Apr 2026 04:47 pm
Published on:
16 Apr 2026 04:25 pm
Also Read
View All