
Robbers Hold Couple Hostage and brutally assaulted them in guna (Patrika.com)
MP News: मध्य प्रदेश के गुना में नकाबपोश लूटेरों का आतंक देखने को मिला। यहां नकाब पहनकर आए लूटेरों ने बुजुर्ग दंपति को पहले बंधक बनाया और फिर उनके साथ मारपीट की। लुटेरों ने इस कदर मारपीट की कि महिला का चेहरा तक सूज गया। इस पूरी घटना के दौरान, लुटेरों ने बार-बार उनसे उनके पैसे कहां हैं, यह जानने की मांग की, लेकिन कपल ने कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया। इस पर नकाबपोश बदमाश भड़क गए और दंपति के साथ मारपीट की। हालांकि, नकाबपोश घर में रखे सोने-चांदी लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला मृगवास इलाके का है। यहां के बकान्या गांव में रहने वाले वैंकट दास बैरागी खेती किसानी करते हैं। वह अपनी पत्नी मांगी बाई के साथ रहते हैं। रविवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खा कर सो गए थे। आधी रात एक से डेढ़ बजे के बीच अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने घर पर धावा बोल दिया। बदमाश अचानक घर में घुस आए और उन्होंने बुजुर्ग दंपत्ति को बंधक बना लिया।
बदमाशों ने दोनों पति-पत्नी से जमकर मारपीट की। लूटेरों ने महिला के मुंह पर थप्पड़ और घूसे मारे जिससे उसका चेहरा । बदमाश इस दौरान एक लाख नगदी और सोने चांदी के गहने ले गए। वह बाहर खड़ी कर की चाबी भी ले गए। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले बुजुर्ग दंपत्ति द्वारा रोड स्थित कृषि भूमि प्लाट का विक्रय किया था। प्लाट से दंपत्ति को लगभग 6 लाख रूपए मिले थे। नकाबपोश बदमाशों द्वारा बुजुर्ग दंपति से उक्त प्लाट की राशि के बारे में बार-बार पूछताछ की गई। बदमाश पूछते रहे कि प्लॉट बेचने से मिले पैसे कहां हैं। हालांकि, दंपत्ति ने नहीं बताया। महिला ने उन्हें बताया कि उनके पास सिर्फ एक लाख रुपए है नगदी। बदमाशों ने महिला का विश्वास नहीं किया और उन्होंने दंपति के मोबाइल पर पैसे क्रेडिट होने का मैसेज चेक भी किया था।
इस वारदात का पता लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सोमवार सुबह खुद पुलिस अधीक्षक (SP) हितिका वासल मौके पर पहुंची। उन्होने जायजा लिया और पीड़ित दंपति से बातचीत कर उन्हें आश्वासन दिया। दंपति ने पुलिस को बताया कि बदमाशों की संख्या 4-5 थी। एसपी वासल ने बताया कि पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। दो DSP के नेतृत्व में पुलिस की टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश में लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
Published on:
13 Apr 2026 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allगुना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
