20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार का सीएम कौन? शिवराज सिंह चौहान निभाएंगे बड़ी भूमिका

Shivraj Singh Chouhan: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भाजपा ने बड़ा बिहार में बड़ा दायित्व दिया है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी शेयर की।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

Apr 12, 2026

Shivraj singh chouhan

Shivraj singh chouhan (फोटो-Patrika)

MP news: बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा? (Bihar New CM) नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद यह सवाल राष्ट्रीय राजनीति में चर्चा का मुख्य मुद्दा बन गया है। ऐसे में बीजेपी ने एक निर्णायक कदम उठाया है। बीजेपी ने बिहार भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को पर्यवेक्षक बनाया है। शिवराज 14 अप्रैल को बिहार जा सकते हैं और नए मुख्यमंत्री को चुनने में बड़ा भूमिका निभा सकते है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी शेयर की है। बता दें कि, शिवराज को पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक भी भी बनाया गया था।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

भाजपा ने अपने ऑफिशियल हैंडल से बिहार विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए शिवराज सिंह चौहान को ऑब्जर्वर नियुक्त करने की जानकारी शेयर की। भाजपा ने लिखा- 'भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु श्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री, भारत सरकार को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।'

देर रात हुई मीटिंग में लिया गया फैसला

मिली खबर के अनुसार, बिहार में नई सरकार बनाने को लेकर कल देर रात दिल्ली में एक अहम बैठक की गई थी। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में बिहार के नए सीएम का नाम तय हो गया है बस आधिकारिक घोषणा बाकी है। इसी मीटिंग में तय किया गया कि एमपी के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक के तौर पर बिहार भेजा जाएगा।

14 अप्रैल तक पटना जाएंगे शिवराज

बताया जा रहा है कि शिवराज बिहार में एनडीए के सभी दलों से बातचीत कर बेहतर समांजस्य बनाने और भाजपा में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों के बीच समन्वय बनाने के लिए 14 अप्रैल तक पटना जा सकते हैं । पटना में बड़े नेताओं से बातचीत करेंगे।

बिहार चुनाव में शिवराज थे स्टार प्रचारक

बता दें, साल 2025 में हुए बिहार विधान सभा चुनाव में पार्टी ने शिवराज सिंह को स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतारा था। उन्होंने बिहार में मिथिलांचल, सीमांचल, मगध , और शाहबाद जैसे क्षेत्रों में कई रैलियां कर एनडीए और भाजपा उम्मीदवारों के लिए माहौल बनाया था। जिन-जिन क्षेत्रों में शिवराज ने प्रचार किया वहां एनडीए बड़ी जीत दर्ज की थी। मंत्री शिवराज ने मधुबनी, दरभंगा, अररिया, औरंगाबाद और किशनगंज सीट पर प्रचार किया था जहां भाजपा समेत एनडीए दलों को बड़ी जीत मिली। (MP news)