गुना

100 फीट चौड़ी सड़क पर था अतिक्रमण, प्रशासन ने चलाई जेसीबी

MP News: मध्य प्रदेश के गुना में अतिक्रमणकारियों ने 100 फीट की सड़क पर कब्जा कर रखा था। जिसे प्रशासन ने जेसीबी से हटाया।

2 min read
Mar 08, 2026
एआई जनरेटेड फोटो

MP News: मध्य प्रदेश के गुना शहर में बीजी रोड और बीजी बायपास की सड़क को अतिक्रमणकारियों ने दोनों ओर कब्जा कर 100 फीट की सड़क को मात्र साठ फीट की कर दी। इससे आए दिन जाम के साथ दुर्घटनाएं होने लगीं। जाम न लगे, दुर्घटनाएं न हों, इसको देखते हुए पिछले दिनों कलेक्टर किशोर कन्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए निर्णय के बाद शनिवार से वहां नपा-प्रशासन का संयुक्त हथौड़ा चलने लगा। दिन भर चले अतिक्रमण हटाओ अभियान से सड़क के दोनों और से अतिक्रमण हटाए गए। यहां लोगों ने बीस-बीस फुट तक कब्जे कर पक्के निर्माण कर लिए थे।

इन अतिक्रमण के दौरान एक-दो जगह कब्जेधारियों ने अतिक्रमण न हटे, इसके लिए राजनेताओं के जरिए गुना तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा और नगर पालिका सीएमओ मंजूषा खत्री पर दबाब बनवाया, लेकिन दोनों ने उनका दवाब नहीं माना। इस अतिक्रमण के समय एक-दो जगह कुछ लोगों ने कार्रवाई में बाधा पहुंचा कर अधिकारियों से बहस-बाजी की, इसके बाद भी कार्रवाई नहीं रुकी।

अतिक्रमण हटाने पर बनी थी सहमति

बीजी बायपास रोड पर दुर्घटनाएं न हो, न हों, इसको लेकर लगातार लोगों, मीडिया आदि द्वारा पुलिस समेत अन्यं संबंधित विभागों को अवगत कराया जा रहा था, इसके बाद भी जूं नहीं रेंगी और 27 फरवरी को रौनक राजपूत एक ट्रक की चपेट में उस समय आ गया था जब वह पढ़कर वापस अपने घर आ रहा था। इस दुर्घटना के बाद लोगों ने जाम लगाया, जिसको प्रशासन ने गंभीरता से लिया ओर तत्काल एक बैठक व्यापारी, राजनेता आदि की बुलाई, जिसमें बीजी रोड और बीजी बायपास पर अतिक्रमण हटाने पर चर्चा की और अतिक्रमण हटाने पर सहमति बनी थी।

जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण

बीजी रोड और बीजी बायपास के आसपास सड़क को घेरकर किए गए अतिक्रमणकारियों को नपा की तरफ से सूचना दे रखी थी कि वे अपने अतिक्रमण स्वेच्छा से हटा लें, अन्यथा जेसीबी के जरिए उनके अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। जैसे ही प्रशासन की और से गुना तहसीलदार गौरीशंकर - बैरवा और नगर पालिका सीएमओ मंजूषा खत्री के नेतृत्व में प्रशासन एवं नपा की टीम जेसीबी के साथ शनिवार को वहां पहुंची, इसको देखकर लोगों में हड़कम्प मच गया।

Updated on:
08 Mar 2026 01:44 pm
Published on:
08 Mar 2026 01:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर