
फोटो सोर्स- पत्रिका
MP News: मध्य प्रदेश के गुना जिला अस्पताल परिसर में मंगलवार को उस समय बवाल मच गया, जब दो पक्षों के बीच अचानक लाठी-डंडे चलने लगे। अस्पताल चौकी के सामने हुई इस घटना से मरीजों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया।
जानकारी के अनुसार, खिरिया गांव में बीती रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसके बाद घायल पक्ष जिला अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार को बंजारा समाज के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने जा रहे थे। इसी दौरान अस्पताल परिसर में उनका सामना दूसरे पक्ष, यादव समाज के लोगों से हो गया, जो उपचार के लिए वहां पहुंचे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ते ही ट्रॉली में रखे लाठी-डंडे निकालकर हमला कर दिया गया। अचानक हुए हमले से अस्पताल परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मरीज और उनके परिजन सुरक्षित स्थान की ओर भागते नजर आए। पुलिस चौकी के सामने हुई इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए।
बंजारा पक्ष के अनिल नायक का आरोप है कि उनकी तीन बीघा पट्टे की जमीन पर दूसरे पक्ष द्वारा कब्जे की कोशिश की जा रही है। सोमवार रात उनके घरों में घुसकर हमला किया गया, जिसमें एक दर्जन लोग घायल हुए।
Published on:
03 Mar 2026 07:00 pm
बड़ी खबरें
View Allगुना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
