
father dies during mata poojan two days before son wedding
mp news: मध्यप्रदेश के गुना से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक पिता की बेटे की शादी से ठीक दो दिन पहले मौत हो गई। बेटे की शादी के माता पूजन कार्यक्रम के दौरान पिता चक्कर खाकर गिरे और उनकी सांसें थम गईं। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर भी पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता के आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
गुना शहर के जानकीपुरम में रहने वाले 50 वर्षीय पप्पू कुशवाह के बेटे केशव की शादी 10 मार्च को होनी थी। रविवार को माता-पूजन का कार्यक्रम था और परिवार के सभी सदस्य माता पूजन के लिए अपने जानकीपुरम स्थित घर से निकले, शीतला माता मंदिर, आसमानी माता मंदिर पर पूजा-अर्चना करने के बाद वे ढोल-ताशे के साथ अपने पुराने घर पहुंचे। दूल्हा केशव पुराने घर में पूजा-अर्चना करने अंदर चला गया और केशव के पिता पप्पू घर के बाहर खड़े थे तभी उन्हें चक्कर आया और वो गिर पड़े। परिजन तुरंत पप्पू को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
अस्पताल में डॉक्टरों ने पप्पू कुशवाह को मृत घोषित कर दिया। बेटे की शादी से दो दिन पहले ही पिता की मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं, आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक आने से पप्पू कुशवाह की मौत हुई है। पप्पू कुशवाह के बेटे केशव की शादी 10 मार्च को होना तय थी और 12 मार्च को रिसेप्शन आयोजित किया जाना था।
Published on:
08 Mar 2026 10:01 pm
बड़ी खबरें
View Allगुना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
