गुना

MP में पिता ने बच्चे को नहीं दिलाई साइकिल, बेटे ने खुद बना दी किडनैपिंग की कहानी; हुआ खुलासा

MP News: मध्य प्रदेश के गुना में स्थित एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी बना दी।

2 min read
Feb 14, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

MP News: मध्य प्रदेश के गुना शहर के एक सरकारी स्कूल में स्कूल में कक्षा 7 में पढ़ने वाले 12 साल के छात्र द्वारा अपने अपहरण की कहानी गढ़ने का मामला सामने आया है। पुलिस की काउंसलिंग में पता चला कि बच्चे ने झूठी कहानी इसलिए बनाई क्योंकि उसका पढ़ने में मन नहीं लगता था और पिता उसे साइकिल नहीं दिला रहे थे।

जानकारी के मुताबिक छात्र शहर के शासकीय माध्यमिक विद्यालय जाटपुरा मेें कक्षा 7 वीं में पढ़ता है। जिसे प्रतिदिन मां स्कूल छोड़ने और लेने आती हैं। शनिवार को जब बच्चे को लेने मां पहुंची तो वहां वह नहीं मिला।

बच्चे ने बताई ये कहानी

बच्चे ने बताया कि मैं जाटपुरा स्कूल से बॉटल भरने बाहर आया था। वहां एक गाड़ी खड़ी थी। ड्राइवर ने कहा मुझे पानी पीने बॉटल दे दो। मैं बॉटल लेकर ड्राइवर की साइट गया तो पीछे से एक आदमी आया और मुझे पकड़ लिया। इसके बाद क्या हुआ और मैं बिलोनिया तक कैसे पहुंचा, मुझे कुछ नहीं पता। आसपास के लोगों ने मुझे देखा और पिता का नाम नंबर पूछा। उन्हें जानकारी दी। जिसके बाद पिता मुझे अपने साथ ले गए।

पिता को फोन आया बच्चा बेहोश

पिता देवेंद्र धाकड़ ने बताया कि मुझे बिलोनिया से वहां के किसी व्यक्ति का फोन आया। कहा कि तुम्हारे बच्चे का नाम पवन धाकड़ है क्या। वह यहां बेहोशी की हालत में है। तुम जल्दी आ जाओ। मैंने घबराते हुए डायल-112 पर फोन लगाया और वहां पहुंचा तो बच्चा मिल गया। पुलिस बच्चे और पिता को साथ लेकर कैंट थाने पहुंची। जहां बच्चे की काउंसलिंग में पहले तो उसने अपहरण की कहानी बताई।

सख्ती से पूछताछ में उगला राज

जब उसकी इस कहानी में कई पेंच नजर आए तो सख्ती से जानकारी ली तो बच्चे ने बताया कि उसका पढ़ने में मन नहीं लगता। पिताजी से साइकिल की मांग की थी। नहीं दिलाई तो उसने इस तरह की कहानी बनाई। वह खुद ही बिलोनिया तक चला गया। वहां ग्रामीणों ने उसे देखा और पिता और पुलिस को सूचना दी।

Published on:
14 Feb 2026 01:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर