गुना

MP News: सूफी सिंगर समरजीत रंधावा की गाड़ी में डीजल की जगह भर दिया पानी, सुनसान जंगली इलाके में फंसी कार

MP News: एमपी के गुना जिले का मामला, तड़के 3 बजे बेटी के साथ मुंबई से अपने गृहनगर कानपुर जा रही थीं गायिका, रास्ते में रुककर डीजल भरवाना पड़ गया भारी
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2024, 11:12 AM IST
MP News
एमपी के गुना जिले में ठगी का शिकार हुई सूफी सिंगर समरजीत रंधावा।

MP News: मुंबई की सूफी सिंगर समरजीत रंधावा (Sufi Singer Samarjeet Randhava) को गुना (Guna) जिले के चांचौड़ा में गाड़ी में डीजल भरवाना महंगा पड़ गया। खटकिया के पास राधेश्याम फिलिंग स्टेशन पर गायिका गाड़ी में डीजल भरवाने रुकी थीं। लेकिन कर्मचारी ने पानी भी डाल दिया। पेट्रोल पंप मालिक से शिकायत की तो उन्होंने गाड़ी ठीक कराने का खर्च उठाने की बात कही, फिर मुकर गए। 20 घंटे में गाड़ी सुधरी। रंधावा ने बीनागंज पुलिस चौकी में पेट्रोल पंप मालिक के खिलाफ शिकायत की है।

500 मीटर चली गाड़ी फिर हो गई बंद

दरअसल एमपी में गुना के पेट्रोल पंप पर सूफी सिंगर समरजीत रंधावा गाड़ी में डीजल भरवाने रुकी थीं। डीजल भरवाने के बाद वह पेट्रोल पंप से निकल गईं, लेकिन 500 मीटर आगे जाने के बाद रंधावा की गाड़ी बंद हो गई। तब उन्हें पता चला कि उनकी गाड़ी में डीजल नहीं बल्कि पानी भर दिया गया है। इसके कारण उनकी गाड़ी आधी रात को सुनसान जंगली रास्ते में फंस गई। फिर 20 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद गाड़ी ठीक हो सकी।

पंप मालिक ने दिया था गाड़ी सुधरवाने का आश्वासन, फिर मुकरा

समरजीत रंधावा का कहना है कि जब उन्हें पता चला कि गाड़ी में पानी भर दिया है, तो उन्होंने मामले कि शिकायत पेट्रोल पंप के मालिक से की। मालिक ने गाड़ी को ठीक करवाकर देने का आश्वासन दिया। लेकिन बाद में वो मुकर गया। इसके बाद गायिका रंधावा ने पेट्रोल पंप मालिक के खिलाफ चांचौड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

इंडियन ऑयल में ऐसी गलतियां होंगी तो कैसे करेंगे सर्वाइव- रंधावा

इस पूरे मामले में रंधावा ने मीडिया को बताया कि 'थाने में मेंटल हैरेसमेंट झेलना पड़ा। हम बहुत परेशान हुए। सेटलमेंट का दबाव डाला गया। डिजरिस्पेक्ट की गई। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप मालिक संतोष मीणा ने माफी मांगते हुए यह बात स्वीकार की कि बरसात का पानी चला गया होगा। आगे रंधावा ने कहा कि मेरा कहना ये है कि इंडियन ऑयल में अगर ऐसी गलतियां होने लगेंगी तो कैसे सर्वाइव करेंगे।

मुंबई से आ रहा था परिवार

सूफी सिंगर समरजीत रंधावा (Sufi Singer Samrjeet Randhava) कानपुर (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली हैं। वर्तमान में वे मुंबई (Mumbai) में रहती हैं। शनिवार सुबह 3 बजे वे मुंबई से कानपुर जाने के लिए निकली थीं. साथ में मां, बेटी भी हैं। एमपी के गुना जिले की सीमा में पहुंचने पर उनकी गाड़ी का फ्यूल रिजर्व में आ गया। खटकिया गांव के पास शनिवार रात 11.30 बजे पेट्रोल पंप राधेश्याम फिलिंग स्टेशन पर ड्राइवर ने गाड़ी रोकी थी ताकि डीजल भरवा लें। लेकिन यहां रुकना उनके लिए भारी पड़ गया।

Updated on:
29 Jul 2024, 11:12 AM IST
Published on: