
गुना। नए साल के पहले दिन जिलेभर में हमेशा की तरह छुट्टी जैसा माहौल दिखाई दिया। जिले के पिकनिक स्पॉट गुलजार दिखाई देंगे तो दफ्तरों और प्राइवेट संस्थानों में भी उत्सव जैसा माहौल देखने को मिलेगा। लोग उत्साह और उमंग के साथ पिकनिक मनाएंगे। वहीं बोटिंग का मजा भी लिया जाएगा। एक नजर उन स्थानों पर जहां नए साल का पहला दिन बिताएंगे लोग-
गोपीकृष्ण सागर बांध
जिले का सबसे व्यवस्थित और सुंदर बांध होने से यहां सैलानियों की संख्या अधिक होती है। नए साल के पहले दिन सबसे अधिक भीड़ रहीं रहेगी। मुहालपुर गुफा - एकांत और मनोरम स्थल होने से लोग उत्साह के साथ यहां पहुंचेंगे और पिकनिक का दौर चलेगा।
हनुमान टेकरी मंदिर
जिला मुख्यालय पर स्थित सिद्ध स्थल पर साल 2017 की अपेक्षा अधिक भीड़ जुटने की संभावना के चलते प्रशासन यहां मुस्तैद रहेगा।बजरंगगढ़ किला - इसकी प्राचीनता देखने के लिए लोग निरंतर आते हैं। नए साल के पहले दिन परिसर खचाखच रहता है।
इनका कहना है -
भारतीय जनता पार्टी का खुद का जिला कार्यालय हो: पारीक
भाजपा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम पारीक का कहना है कि मेरा पहला संकल्प भाजपा का स्वयं के भवन में कार्यालय हो। दूसरा संकल्प राघौगढ़ में भाजपा की फतह कराना है। तीसरा संकल्प जिले में संगठन को मजबूती देना है। जिसका लाभ 2०18 में होने वाले विस चुनाव में चारों सीटें भाजपा के खाते में रहे और 2019 में राजगढ़ सीट भाजपा के पास बरकरार रहे और गुना संसदीय सीट पर भाजपा की विजयश्री हासिल हो।
जनता को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाना है: लुम्बा
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र लुम्बा कहते हैं कि जिले की जनता प्रदेश के कुशासन से मुक्ति चाह रही है, उसके लिए हम जनता को साथ लेकर आंदोलन आदि करके मुक्ति दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। हम गांव-गांव और बूथ केन्द्रों तक जाकर कार्यकर्ताओं व जनता के सहयोग से आगामी चुनाव में सभी विधानसभा सीटों के साथ गुना और राजगढ़ दोनों संसदीय सीट पर कांग्रेस जिताएंगे। जनता को भाजपा के कुशासन से निजात दिलाएंगे।
पीडि़त को न्याय और आमजन को योजना का लाभ मिले: जैन
कलेक्टर राजेश जैन का कहना है कि मेरा पहला संकल्प है कि पीडि़त को न्याय मिले व सुविधाएं उपलब्ध कराना हों और आमजन को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना है। शैक्षणिक स्तर की गुणवत्ता में और सुधार हो, शिक्षक स्कूल समय पर जाएं। जहां बच्चे के मुकाबले बच्चियों की संख्या कम है वहां कार्यक्रम कराकर लोगों को जागृत करेंगे। जनसुनवाई के माध्यम से शिकायतों का तत्काल निराकरण कराया जाएगा।