29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Guna / Guna Father Last Wish: ‘मेरी तेरहवीं मत करना, अस्पताल में मरीजों के परिजनों को खाना खिलाना’, बेटों ने पूरी की इच्छा

Guna Father Last Wish: ‘मेरी तेरहवीं मत करना, अस्पताल में मरीजों के परिजनों को खाना खिलाना’, बेटों ने पूरी की इच्छा

Father Last Wish: पिता की अंतिम इच्छा का सम्मान, मृत्यु भोज की जगह अस्पताल में मरीजों के परिजनों को कराया भोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 29 Nov 2026, 10:24 PM IST

Guna Father Last Wish

father last wish sons serve food hospital attendants, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-Chatgpt)

Guna Father Last Wish: मध्यप्रदेश के गुना में सामाजिक परंपराओं को नई दिशा देने वाली एक प्रेरक पहल सामने आई है। यहां एक परिवार ने अपने दिवंगत पिता की अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए पारंपरिक मृत्यु भोज के बजाय सेवा कार्य किया। परिवार ने तेरहवीं के अवसर पर जिला अस्पताल परिसर स्थित सेवा भारती के अन्नपूर्णा भोजनालय में मरीजों के परिजनों और अटेंडरों को भोजन कराया। इस पहल के जरिए परिवार ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देने के साथ समाज में सेवा और संवेदनशीलता का संदेश भी दिया।

पिता की अंतिम इच्छा को बनाया सेवा का माध्यम

सेवानिवृत्त कोषालय अधिकारी वंश गोपाल श्रीवास्तव का 16 नवंबर को निधन हो गया था। वे राधास्वामी संप्रदाय से जुड़े थे। परिजनों के अनुसार, वंश गोपाल श्रीवास्तव की इच्छा थी कि उनके निधन के बाद तेरहवीं पर पारंपरिक मृत्यु भोज आयोजित नहीं किया जाए। वे इस तरह के आयोजन के स्थान पर सेवा कार्य को प्राथमिकता देना चाहते थे। परिवार ने उनकी इच्छा को सर्वोपरि रखते हुए पारंपरिक मृत्यु भोज नहीं करने का निर्णय लिया। अस्थि संचय के दिन श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने के बाद परिवार ने तेरहवीं के अवसर पर जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने की योजना बनाई।

मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

दिवंगत वंश गोपाल श्रीवास्तव के ज्येष्ठ पुत्र इंजीनियर-आर्किटेक्ट सौरभ श्रीवास्तव और गौरव श्रीवास्तव परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जिला अस्पताल परिसर स्थित सेवा भारती के अन्नपूर्णा भोजनालय पहुंचे। यहां दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से इलाज के लिए आए मरीजों के परिजनों और अटेंडरों को भोजन कराया गया। परिवार ने इस सेवा कार्य को अपने पिता की स्मृति में श्रद्धांजलि का माध्यम बताया। परिजनों का कहना है कि पिता की सोच और उनकी इच्छा को आगे बढ़ाते हुए वे भविष्य में भी सामाजिक सेवा के कार्यों में भागीदारी करेंगे। परिवार ने आगामी दिनों में वृद्धाश्रम में सहयोग करने का भी संकल्प लिया है। इस पहल के माध्यम से श्रीवास्तव परिवार ने दिखाया कि पारंपरिक आयोजनों के साथ सेवा और जरूरतमंदों की सहायता को भी महत्व दिया जा सकता है। दिवंगत पिता की अंतिम इच्छा को पूरा करने का यह प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देने वाली पहल बनकर सामने आया है।