28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Guna / गुना में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोगों की मौके पर मौत

गुना में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोगों की मौके पर मौत

Madhusudangarh Bikes Accident : जिले के मधुसूदनगढ़ में सुठालिया-लटेरी हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसा शनिवार शाम श्रीपुरा-नलखेड़ा के पास हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 28 Nov 2026, 6:28 PM IST

Madhusudangarh Bikes Accident

आमने-सामने से भिड़ी दो बाइकें (फोटो सोर्स: Patrika)

Guna News :मध्य प्रदेश के गुना जिले के मधुसूदनगढ़ इलाके में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, यहां दो बाइकों के बीच आमने - सामने की जोरदार भिड़ंत हुई है। घटना शाम 4 बजे की बताई है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची मधुसूदनगढ़ पुलिस ने शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है।

बता दें कि, ये भीषण सड़क हादसा जिले के अंतर्गत आने वाले सुठालिया - लटेरी स्टेट हाइवे पर श्रीपुरा व नलखेड़ा गांव के बीच पुलिया के पास हुआ है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, टक्कर के बाद दोनों बाइकों पर सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव मधुसूदनगढ़ सामुदायिक अस्पताल पहुंचाए हैं।

हादसे में दो बाइकों पर सवार 4 लोगों की मौत

मामले की जांच में जुटे मधुसूदनगढ़ थाना प्रभारी गोपाल चौबे का कहना है कि, मधुसूदनगढ़ के धक्कापुरा में रहने वाले 35 वर्षीय महेश पुत्र शंभूसिंह चौरसिया अपनी बाइक पर मधुसूदनगढ़ के रेंज मोहल्ला में रहने वाले 32 वर्षीय भगवान सिंह पुत्र विजयसिंह सिलावट के साथ सुठालिया की तरफ से मधुसूदनगढ़ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सिरोंज की तरफ से ब्यावरा की ओर बाइक से जा रहे 36 वर्षीय बृजेश पुत्र भरत यादव सुखताल सिरोंज जिला विदिशा निवासी और उनके साथ 30 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र रतनलाल नायक निवासी झागर सिरोंज विदिशा की गाड़ियां श्रीपुरा और नलखेड़ा के बीच पुलिया के पास आमने- सामने से टकरा गई।

पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपे जाएंगे शव

टक्कर इतनी तेज थी कि, दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। साथ ही, दोनों बाइकों पर सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मार्ग से गुजरने वालों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शव मधुसूदनग़ अस्पताल भिजवाए हैं। साथ ही, मृतकों की पहचान कर परिजन को हादसे की जानकारी दी। फिलहाल, परिजन स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए हैं। हालांकि, कल पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजन के सुपुर्द किया जाएगा।