29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / Bhopal Crime: विदेशी युवती से दुष्कर्म, पास-पोर्ट वीजा छीनकर 4 दिन तक बंधक बनाया

Bhopal Crime: विदेशी युवती से दुष्कर्म, पास-पोर्ट वीजा छीनकर 4 दिन तक बंधक बनाया

Foreign Woman Case: पीड़िता का आरोप- आरोपियों ने देह व्यापार के लिए भी दबाव बनाया, दोनों आरोपी भी विदेशी, जांबिया का युवक और युगांडा की युवती गिरफ्तार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 29 Nov 2026, 9:14 PM IST

kolar police station bhopal

kolar police station bhopal, कोलार पुलिस स्टेशन की फाइल फोटो (Source-Patrika File)

Bhopal Foreign Woman Case: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक विदेशी युवती से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना शहर के कोलार थाना इलाके की है। 24 साल की पीड़ित युवती तंजानिया की रहने वाली है और कुछ दिन पहले ही नौकरी की तलाश में भोपाल आई थी। पीड़िता की शिकायत पर कोलार थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है इनमें एक महिला भी शामिल है। दोनों आरोपी भी विदेशी नागरिक हैं, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विदेशी युवती से दुष्कर्म, बंधक बनाया

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तंजानिया की रहने वाली 24 वर्षीय युवती करीब 15 दिन पहले अपने किसी परिचित के कहने पर नौकरी की तलाश में भोपाल में आई थी। वो भोपाल में आने के बाद युगांडा की रहने वाली युवती के संपर्क में आई। युवती ने उसे मदद का भरोसा दिया और अपने घर में रहने के लिए जगह दी। युवती के साथ जांबिया का युवक शेरनो बालदेह भी रहता था जिसके कारण उसका परिचय शेरनो से हुआ। पीड़िता का आरोप है कि 24 नवंबर को शेरनो जबरदस्ती उसके कमरे में आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शेरनो और युगांडा की रहने वाली आरोपी युवती ने उसे डराया धमकाया और उसका वीजा-पासपोर्ट और मोबाइल सब छीन लिए। आरोपियों ने उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाया और धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो कभी तंजानिया वापस नहीं जा पाएगी।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 28 नवंबर की रात दोबारा आरोपी युवक शेरनो उसके कमरे में आया और जबरदस्ती करने की कोशिश की। उसने विरोध किया तो शेरनो और आरोपी युवती ने उसके साथ मारपीट की। शोर-शराब सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर किसी तरह पीड़ित युवती रविवार को थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।