
Mauganj Waterfall Girl Death Case, अस्पताल में इलाजरत विकास साकेत (Source-Patrika)
Mauganj Waterfall Girl Death Case: मध्यप्रदेश के मऊगंज में युवक और युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में जलप्रपात के पास खाई में गिरने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि युवक-युवती को बदमाशों ने धक्का दिया था, इस घटना में युवती की मौत हो गई थी जबकि युवक गंभीर रुप से घायल हुआ था जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने युवक-युवती से पैसे मांगे और जब पैसे नहीं दिए तो दोनों को खाई में धक्का दे दिया था।
बीते दिनों 17 नवंबर को युवक विकास साकेत एक युवती के साथ घूमने के लिए देवलहा जलप्रपात पर गया था। दोनों संदिग्ध परिस्थितियों में जलप्रपात के नीचे गिर गए थे। गिरने के कारण युवती की मौत हो गई थी और विकास गंभीर रुप से घायल था। विकास के बाएं पैर, बाएं हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं थी। बाद में जब पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे थे तो युवती का शव मिला था और कुछ ही दूरी पर विकास साकेत घायल हालत में मिला था।
अस्पताल में इलाजरत विकास ने पुलिस को अपने बयान में बताया था कि वो युवती के साथ बैठकर बात कर रहा था। तभी दो बाइक से चार युवक आए और उनके साथ अभद्रता करने लगे। बदमाशों ने उनसे 10 हजार रुपये मांगे और जब हमने पैसे देने से मना किया तो बदमाश चाकू दिखाकर हमें समदा नाला के जंगल में सुनसान जगह पर ले गए, वहां ले जाने के बाद आरोपियों ने हमें खाई में धक्का दे दिया था। पुलिस की तफ्तीश में विकास की बात सच निकली है और पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
बता दें कि युवती के पिता ने विकास पर एकतरफा प्यार करने और शादी के लिए दबाव बनाने के साथ ही बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था। युवती के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा था कि विकास उनका रिश्तेदार है इसलिए उसका घर पर आना-जाना था। बेटी की शादी उन्होंने दूसरी जगह तय कर दी थी इसलिए विकास बेटी पर शादी के लिए दबाव बना रहा था।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
29 Nov 2026, 7:30 PM IST
Published on:
29 Nov 2026, 7:30 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़




