27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Rewa / Rewa Crime: रातभर घर पर इंतजार करती रही महिला मित्र, सुबह दरवाजा खोला तो बाहर पड़ा था प्रेमी का शव

Rewa Crime: रातभर घर पर इंतजार करती रही महिला मित्र, सुबह दरवाजा खोला तो बाहर पड़ा था प्रेमी का शव

Suspicious Death Case: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, महिला मित्र के घर के बाहर मिला शव, पिता बोले- पीठ पर घसीटने के निशान थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 27 Nov 2026, 4:02 PM IST

Rewa Suspicious Death Case

young man suspicious death female friend house, घटनास्थल पर जांच करती पुलिस (Source-Patrika)

Rewa Suspicious Death Case: मध्यप्रदेश के रीवा में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव उसकी महिला मित्र के घर के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला। घटना शहर को कबाड़ी मोहल्ले की है, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो शव एक घर के बाहर पड़ा हुआ था। शुरूआती जांच में पता चला है कि युवक महिला के साथ लिव इन में इसी घर में रह रहा था। वहीं महिला का कहना है कि युवक रातभर से घर नहीं लौटा था और सुबह उसका शव दरवाजे पर मिला।

महिला मित्र के घर के दरवाजे पर मिला शव

मृतक की पहचान लखौरीबाग निवासी अमित चौधरी के रूप में हुई है। शव उसकी महिला मित्र के घर के बाहर पड़ा था। परिजनों ने हत्या कर शव को वहां फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक अमित पिछले दो-तीन वर्षों से कबाड़ी मोहल्ले में अपनी महिला मित्र के साथ रह रहा था। वह सीट-गद्दी का काम करता था और नियमित रूप से दुकान जाता था। गुरुवार को वह न तो दुकान पहुंचा और न ही घर लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, तभी शुक्रवार सुबह महिला मित्र के घर के बाहर उसका शव मिलने की सूचना मिली।

पिता ने जताई हत्या आशंका, जांच जारी

मृतक के पिता सोभनाथ चौधरी ने बताया कि सुबह घटना की जानकारी मिलने पर वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने अमित की पीठ पर घसीटने जैसे निशान होने की बात कही। उनका संदेह है कि युवक की कहीं और हत्या करने के बाद शव को घसीटकर महिला मित्र के घर के बाहर लाया गया होगा। परिजनों ने महिला मित्र की भूमिका पर भी संदेह जताया है। हालांकि, इन आशंकाओं की अभी पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक पूछताछ में महिला मित्र ने पुलिस को बताया कि अमित रातभर घर नहीं आया था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और प्रक्रिया पूरी कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।