28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Guna / गुना में रेंजर-डिप्टी रेंजर ने भागकर बचाई जान, वन विभाग की टीम पर पथराव

गुना में रेंजर-डिप्टी रेंजर ने भागकर बचाई जान, वन विभाग की टीम पर पथराव

Forest Team Attack: 125 बीघा के प्लांटेशन पर कब्जा कर बोया गेहूं, रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर पथराव, दक्षिण रेंज के विलास गांव की घटना, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 28 Nov 2026, 8:03 PM IST

guna cantt police station

guna cantt police station, गुना कैंट पुलिस स्टेशन की फाइल फोटो (Source-Patrika)

Guna Forest Team Attack: मध्यप्रदेश के गुना में शहर से सटे विलास के जंगल में वन विभाग के 120-125 बीघा के प्लांटेशन पर कब्जा कर गेहूं की फसल की बुवाई का मामला सामने आया है। सूचना पर बोवनी रोकने पहुंचे वन अमले पर जंगल माफियाओं ने महिलाओं को आगे कर पथराव कर दिया। गोपन से अचानक हुए पथराव को देखकर टीम घबरा गई और किसी तरह से वहां से भागकर अपनी जान बचाई। डिप्टी रेंजर की शिकायत पर कैंट पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

प्लांटेशन पर कब्जा हटाने पहुंची थी वन विभाग की टीम

गुना दक्षिण रेंज के विलास बीट में अतिक्रमण रोकने फॉरेस्ट ने तकरीबन 22 से 25 हेक्टेयर यानी 120 से 125 बीघा वनभूमि में प्लांटेशन कराया था। इस पर पिछले दिनों जंगल माफियाओं ने सफाई कराकर गेहूं की फसल बो दी थी। इसकी सूचना पर वन परिक्षेत्र अधिकारी हेमंत भार्गव व विलास बीट के प्रभारी डिप्टी रेंजर महेश पुरी गोस्वामी 8 से 10 वनकर्मियों का फोर्स और जेसीबी लेकर प्लांटेशन क्षेत्र की सफाई कराकर शेष हिस्से में प्लांटेशन के लिए गड्ढे खुदवा रहे थे।

गोपन से बरसाए पत्थर

जब वन विभाग की टीम प्लांटेशन का काम करा रही थी तब सुबह जंगल माफिया और उनके करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन वे बिना किसी से बात किए वापस लौट गए। इसके बाद दोपहर को फिर से जंगल माफिया व उनके लोग वापस लौटे और महिलाओं और बच्चों को आगे कर विवाद करने की कोशिश की। इस दौरान माफियाओं और उनके लोगों ने गोपन से वन अमले पर ताबड़तोड़ पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। अचानक हुए पथराव को देखकर निजी जेसीबी का चालक अपने वाहन को लेकर फोर्स अपनी जान बचाकर किसी तरह से वहां से भागकर बचे।

डिप्टी रेंजर की शिकायत पर मामला दर्ज

घटना की सूचना विभाग के आला अधिकारियों को देकर पूरी स्थिति से अवगत कराया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कैंट थाने पहुंचकर डिप्टी रेंजर महेश पुरी गोस्वामी ने फरियादी बनकर भीमा यादव और हल्के यादव दोनों निवासी ग्राम विलास के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, टीम से विवाद और अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। टीआई कैंट अनूप भार्गव ने बताया कि विलास में वनभूमि पर कब्जे हटाने पहुंची फॉरेस्ट टीम पर गोपन से पथराव की घटना सामने आई है। टीम का कहना है कि, वे भागकर बचे हैं। डिप्टी रेंजर ने फरियादी बनकर केस दर्ज कराया है।