संत गाडगेके नाम से जाने जाएंगे सड़क और पार्क

गुना। समाज सुधारक, भारत में स्वच्छता मिशन के जनक राष्ट्रीय संत गाडगे बाबा की रविवार को 59वीं पुण्यतिथि रजक महासंघ द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर पुरानी गल्ला मंडी स्थित सिंधिया पार्क में रजक महासंघ के पदाधिकारियों ने साफ-सफाई की और बाबा गाडगे के जीवन पर प्रकाश डाला। रजक समाज के लोगों ने बाबा के […]

less than 1 minute read
Dec 21, 2015
Feature image

गुना।
समाज सुधारक, भारत में स्वच्छता मिशन के जनक राष्ट्रीय संत गाडगे बाबा की रविवार को 59वीं पुण्यतिथि रजक महासंघ द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर पुरानी गल्ला मंडी स्थित सिंधिया पार्क में रजक महासंघ के पदाधिकारियों ने साफ-सफाई की और बाबा गाडगे के जीवन पर प्रकाश डाला। रजक समाज के लोगों ने बाबा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और बाबा अमर रहे के नारे लगाए।

इस अवसर को और यादगार बनाने के लिए महान राष्ट्रीय संत गाडगे बाबा के नाम से शहर के एक किसी भी पार्क में गाडगे बाबा की मूर्ति लगाने और हनुमंता मंदिर पानी टंकी से लेकर बूढ़े बालाजी तक की सड़क का नाम संत गाडगे बाबा के नाम पर रखने रजक महासंघ एक ज्ञापन नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सलूजा को दिया।

परिषद में फैसला होगा
इस अवसर पर नपाध्यक्ष ने कहा कि इसी परिषद की बैठक में हनुमंता मंदिर पानी टंकी से लेकर बूढ़े बालाजी तक की सड़क का नामकरण संत गाडगे बाबा के नाम से कर दिया जाएगा। इस अवसर पर रजक महासंघ के रजक समाज के संरक्षक लक्ष्मण भडेरिया, रजक महासंघ के प्रदेश कार्य परिषद सदस्य देवेंद्र भडेरिया, जिलाध्यक्ष श्रीनंदन रजक, मीडिया प्रभारी राजकुमार रजक, सचिव रमेश चंद रजक, प्रभारी चंपालाल रजक, युवा अध्यक्ष मुकेश रजक, संयोजक राजेंद्र रजक सहित जितेंद्र रजक, प्रमोद रजक, गजेंद्र रजक, अन्नू सरवैया, घनश्याम रजक, सोनू रजक, बंटी झाला, मोहन रजक, द्वारका प्रसाद, शीतल रजक, बालकिशन रजक, सोनू सरवैया आदि उपस्थित थे।
Published on:
21 Dec 2015 09:00 am