ग्वालियर

12 साल के बच्चे ने कमरे में लगाई फांसी,छोटी बहन ने देखा तो देखकर रह गई सन्न, चिल्लाकर बुलाया परिजनों को

12 वर्षीय बच्चे ने अपने घर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घर में उसकी छोटी बहन व बुआ ने देखा, तब परिजन को सूचना दी।
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2017, 3:18 PM IST
12 years boy committed suicide, committed suicide, innocent boy suicide, boy suicide, farmer suicide, crime news, morena news, gwalior news in hindi, mp news

ग्वालियर/मुरैना। कस्बे के वार्ड एक में रहने वाले एक 12 वर्षीय बच्चे ने अपने घर की दूसरी मंजिल पर जाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घर में उसकी छोटी बहन व बुआ ने देखा, तब परिजन को सूचना दी। जानकारी के मुताबिक सिमरोदा गांव निवासी रामतन रावत का नगर में वार्ड क्रमांक एक में मकान है।

जहां उसकी बहन व बच्चे रहते हैं और पढ़ाई करते हैं। सोमवार की दोपहर रामरतन के पुत्र संत कुमार (१२) साल ने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। रामरतन घटना से एक घंटे पहले ही गांव के लिए गया था। तुरंत ही बच्चा फांसी पर झूल गया।
रामरतन की बेटी ने संत कुमार को फांसी पर लटका देखा जिस पर अपनी बुआ को बताया। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

खेत पर जाकर युवक फांसी पर लटका
धामकन गांव में सोमवार की दोपहर एक युवक ने खेत पर जाकर पेड़ से लटककर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक धमकन गांव निवासी संतोष कुशवाह (१8) ने दोपहर में अपने खेत पर जाकर पेड़ से लटककर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जब्त किया और पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार के पांच लोगों को पीटा
झुण्डपुरा में एक रेत कारोबारी तथा उसके साथियों ने एक ही परिवार के पांच लोगों की मारपीट कर दी, जिससे वे घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार कमलेश नामक व्यक्ति सोमवार को सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत भरकर ले जा रहा था।

इसी दौरान उसने हीरालाल के घर की सीढिय़ों में टक्कर मार दी, जिससे वे टूट गईं। हीरालाल ने जब इस बात पर आपत्ति की तो कमलेश अपने साथियों को लेकर आ गया और हीरालाल व उसके परिवार के लोगों की मारपीट शुरू कर दी। हमले में हीरालाल सहित उसके पुत्रप्रभात, बाबूप्रसाद, राजेन्द्र व पत्नी विशालदेई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस सिलसिले में कमलेश व उसके साथियों के खिलाफमामला दर्ज कर लिया है।

Published on: