ग्वालियर

3 नए सिस्टम एक्टिव, पलटी मारेगा मौसम…एमपी के 16 जिलों में यैलो Alert

MP Weather Today: मौसम विभाग के मुताबिक 3 नए सिस्टम एक्टिव हो गए हैं। पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर सक्रिय है।

2 min read
MP Weather (Photo Source - Patrika)

MP Weather Today: खेतों में सुनहरी होती फसलें और ऊपर घिरते काले बादल ग्वालियर-चंबल संभाग में किसानों की धड़कन बढ़ा रही है। मौसम को प्रभावित करने वाले तीन सिस्टम एक साथ सक्रिय हो गए हैं। इसके चलते भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

अगले दो दिन 19 और 20 फरवरी के बीच बारिश की संभावना जताई गई है। संभाग के छह जिलों में करीब 9 लाख हेक्टेयर भूमि पर चना, सरसों और गेहूं की फसल खड़ी है। इन फसलों से लगभग पांच लाख किसान उम्मीदें लगाए बैठे हैं। फिलहाल फसल दाने भरने और पकने की अहम अवस्था में है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, हल्की बारिश राहत दे सकती है, लेकिन तेज हवा या ओलावृष्टि से नुकसान की आशंका बढ़ जाएगी।

ये भी पढ़ें

जनगणना में नागरिकों से पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, 10 लाख घरों की होगी मैपिंग

इसलिए बदला मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 3 नए सिस्टम एक्टिव हो गए हैं। पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर सक्रिय है। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में दो अलग-अलग चक्रवातीय घेरे बने हुए हैं, जो पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ रहे हैं। अरब सागर से नमी मिलने के कारण इन सिस्टम का असर ग्वालियर-चंबल संभाग पर दिख रहा है। ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर और शिवपुरी में कहीं तेज हवा, कहीं गरज-चमक के साथ बारिश और कहीं ओलावृष्टि की संभावना है।

पहले भी हुआ नुकसान, आशंका फिर…

फरवरी के पहले सप्ताह में भितरवार क्षेत्र के 11 गांवों में ओलावृष्टि से 1117 किसानों को नुकसान हुआ था। प्रभावित किसानों के लिए 2 करोड़ 63 लाख रुपये का मुआवजा तय हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार, कम ऊंचाई वाले बादल बने तो ओलावृष्टि हो सकती है। गेहूं में सिंचाई हो चुकी है, बालियां निकलने से पौधे भारी हैं। तेज हवा में फसल गिरनेका खतरा है।

इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें

काटे जाएंगे बिजली के ‘5 साल’ पुराने अस्थायी कनेक्शन, देंने होंगे 80 हजार रुपए !

Published on:
18 Feb 2026 05:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर