ग्वालियर

कोरोना से जीत : ग्वालियर में एक भी संक्रमित नहीं, एक साथ चार मरीज लौटे घर

जिले में सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज पहुंचे अपने घर
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2020, 2:06 PM IST
6 corona positive people discharged from hospital
कोरोना से जीत : ग्वालियर में एक भी संक्रमित नहीं, एक साथ चार मरीज लौटे घर

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। वहीं शनिवार की रात को प्रदेश व चंबल संभाग से अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश के अन्य शहरों की विभिन्न लैबों में हुई सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिसके बाद सभी मरीजों को ठीक होने पर अपने अपने घर भेज दिया गया है। इसी तरह ग्वालियर में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पीटल में भर्ती चार मरीजों को छुट्टी दे दी गई। जिले में फिलहाल एक भी कोरोना संक्रमित नहीं है। जिसके चलते जिले के लोगों में खुशी की लहर है। हालांकि प्रशासन अब कोई भी रिस्क लेना नहीं चाहता है इसलिए कलेक्टर ने रविवार को ग्वालियर को पूर्ण रूप से बंद करने का आदेश भी देर रात को ही जारी कर दिए थे।

सभी मरीज हो चुके हैं ठीक
ग्वालियर ने कोरोना को अब मात दे दी है। शनिवार की शाम को एक साथ चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पीटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इनके लगातार दो सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यहां बता दें कि इन चारों को 11 दिन पहले पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। अब एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज जिले के किसी अस्पताल में नहीं है। यहां बतां दे कि इससे पहले भी यहां से दो लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। इस तरह अब यहां से सभी छह कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं।

जिले में इन्होंने जीती कोरोना की लड़ाई
अजय जाटव (18) नाका चंद्रबदनी सिंधिया नगर,जौहर खान गिर हाउस सत्यदेव नगर, लता प्रभारी (33) विजय नगर आमखो जो कि जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में स्टाफ नर्स है। बबीता वर्मा (50) ढोली बुआ का पुल। बता दें कि इन सभी को 7 अप्रैल को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पीटल में भर्ती किया गया था। इससे पहले अभिषेक मिश्रा चेतकपुरी 21 मार्च को भर्ती हुए थे। उन्हें भी पांच अप्रैल का अस्पताल से घर भेज दिया गया है। वहीं अशोक कुमार बीएसएफ टेकनपुर 27 मार्च को अस्पताल में भर्ती किए गए थे और 9 अप्रैल को उन्हें भी डिस्चार्ज कर दिया गया।

Published on: