रेपिस्ट को पकड़कर महिलाओं और लोगों ने पीटा...पकड़कर पुलिस के सामने किया खड़ा..
ग्वालियर. ग्वालियर में मंगलवार को एक दुष्कर्मी को दुष्कर्म पीड़िता को धमकाना उस वक्त महंगा पड़ गया लोगों और महिलाओं ने पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने पहले तो दुष्कर्मी को पीटा और फिर पुलिस के सामने ले जाकर खड़ा कर दिया। दुष्कर्मी की पिटाई का वीडियो मौके पर मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया था और बाद में उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है।
पहले पूरा मामला समझिए..
ग्वालियर के किलागेट इलाके में रहने वाली 28 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि उसके मकान में एक युवती किराए पर रहती थी। युवती के घर पर राहुल शर्मा नाम के युवक का आना जाना था। 6 महीने पहले युवती के घर पर एक बर्थ-डे पार्टी थी जिसमें वो भी गई थी और राहुल भी आया हुआ था। तभी राहुल ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया और जब वो बेहोश हो गई तो उसके साथ रेप कर वीडियो व फोटोज ले लिए। जब होश आया तो वो न्यूड थी और उसने राहुल का विरोध किया तो राहुल ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद कई बार ब्लैकमेल कर राहुल ने उसका शोषण किया और पैसे व गहने भी ले लिए। एक दिन जब पीड़िता ने आरोपी की बात मानने से इंकार किया तो उसने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस में दर्ज कराई थी लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
देखेंं वीडियो-
शिकायत करने पहुंची तो धमकाने पहुंच गया
पीड़िता मंगलवार को अपने परिजन के साथ शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थी। जहां से शिकायत कर लौटते वक्त ही दुष्कर्मी आरोपी राहुल उसे धमकाने के लिए एसपी ऑफिस के पास ही पहुंच गया और धमकी दी। जिससे नाराज पीड़िता के परिजन भड़क गए और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वो भागकर एक बिल्डिंग की बेसमेंट में छिप गया। लेकिन परिजन जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं वहां पहुंच गए और उसे पकड़कर पीटते हुए एसपी ऑफिस लेकर पहुंची। इसी दौरान आरोपी की पिटाई करते वक्त किसी ने वीडियो बना लिया जो वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई की बात कह रही है।
देखेंं वीडियो-