29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करवाचौथ के दिन पति ने कर दी पत्नी की हत्या, ग्वालियर में घर पर हुई थी कलह

Husband murdered wife: करवाचौथ के दिन पति ने पत्नी की जान ले ली। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। मामला अवैध संबंधों से जुड़ा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 29 Oct 2026, 1:11 PM IST

पति-पत्नी, (Photo Source - Patrika)

पति-पत्नी, (Photo Source - Patrika)

Gwalior news:मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर करवाचौथ के दिन एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना की सूचना पाते ही मौक पर पुलिस पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि लोहे के किसी भारी सामान से पत्नी पर वार किया गया था। मृतका का नाम मधु श्रीवास्तव बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर में करवाचौथ वाले दिन बुरी खबर सामने आई। आसपास के लोगों का कहना है कि घर में पारिवारिक कलह हुई थी जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। शुरुआत की जांच अवैध संबंध की कहानी सामने आई है।

मानसिक रूप से बीमार था पति

घटना के तुरंत बाद पुलिस को पड़ोसियों और परिजनों से मिली है कि मधु का पति आनंद श्रीवास्तव मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। उसका अस्पताल में भी इलाज चल रहा था। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना की सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

दोनों की हुई थी लव मैरिज

पुलिस का कहना है कि घटना स्थल में पहुंचने के बाद रोना-पीटना मचा हुआ था। बच्चों का कहना है कि मम्मी-पापा कमरे में अंदर लड़ रहे थे। हमको बाहर निकाल दिया था। हमे पता नहीं किस बात पर लड़ रहे थे। बताया जा रहा था कि बीते दिन भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। ये भी जानकारी मिली है कि दोनों की लव मैरिज हुई थी। पति काम के चलते अक्सर बाहर रहता था।