ग्वालियर

आ रहा चक्रवात, फिर बिगड़ेगा मौसम, जानिए कैसे गुजरेंगे चार दिन

एमपी में लगातार बदलते मौसम के बीच ठंड से आंशिक राहत मिली है।ग्वालियर में 16 दिन बाद दिन का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचा। दिन में ठिठुरन घटी तो रात में बढ़ गई। उत्तरी हवा के चलते रात के मौसम में बदलाव आया है।

2 min read
उत्तरी हवा के चलते रात के मौसम में बदलाव

एमपी में लगातार बदलते मौसम के बीच ठंड से आंशिक राहत मिली है।
ग्वालियर में 16 दिन बाद दिन का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचा। दिन में ठिठुरन घटी तो रात में बढ़ गई। उत्तरी हवा के चलते रात के मौसम में बदलाव आया है।

जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा से ग्वालियर में रात में ठिठुरन बढ़ गई। सर्द हवा के चलते न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस (डिसे) दर्ज हुआ। सीजन की सबसे सर्द रात थी, लेकिन तेज धूप निकलने की वजह से 16 दिन बाद अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचा है, जिससे दिन में सर्दी से काफी राहत रही।

इधर मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे उत्तरी हवा थम जाएगी और रात के तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। रात में मध्यम कोहरा भी छाएगा। 16 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती घेरा बनाएगा जिसके बाद मौसम फिर बिगड़ेगा। इससे पहले के चार दिन मौसम के लिहाज से ठीकठाक बीतेंगे।

गुरुवार-शुक्रवार की रात शहर में सर्द हवा चली, जिससे न्यूनतम तापमान में 0.3 डिसे की गिरावट दर्ज हुई। इससे सुबह 8:30 बजे तक ठिठुरन रही और सर्द हवा भी चली। जैसे दिन गुजरा, दिन के तापमान में उछाल आ गया। इससे दिन में सर्दी घट गई। धूप में बड़ी राहत मिली। अधिकतम तापमान 20.8 डिसे बढक़र 22.7 डिसे पर पहुंच गया। सामान्य से 0.9 डिसे अधिक रहा। इस कारण सर्दी की चुभन नहीं रही। 27 दिसंबर 2023 को अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर था, उसके बाद से 16 दिन तक सामान्य से नीचे रहा है।

16 को आ रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, बनेगा चक्रवातीय घेरा
16 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिसकी वजह से राजस्थान में चक्रवातीय घेरा बनेगा। इससे उत्तर पश्चिमी हवा चलेगी। हवा में नमी आएगी, जिससे रात में मध्यम कोहरा छाने की संभावना रहेगी। न्यूनतम तापमान सामान्य स्थिति में रहेगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार 16 जनवरी के बाद बादल व कोहरा छाने से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार से मंगलवार तक का मौसम राहत भरा साबित होगा।

ग्वालियर का पारा
अधिकतम तापमान 22.7 डिसे
न्यूनतम तापमान-5.2 डिसे

शहर में पारे की चाल
समय तापमान
05:30 6.8
08:30 7.0
11:30 17.4
14:30 21.6
17:30 17.8

अंचल के पांच शहरों की सबसे सर्द रात
जिला न्यूनतम तापमान
नौगांव 5.0
ग्वालियर 5.2
दतिया 5.2
छतरपुर 5.3
रीवा 5.6

Published on:
13 Jan 2024 08:06 am
Also Read
View All