ग्वालियर

ग्वालियर पहुंचा अटलजी का अस्थि कलश,लाखों की संख्या में श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग,देखे वीडियो

ग्वालियर पहुंचा अटलजी का अस्थि कलश,लाखों की संख्या में श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग,देखे वीडियो

4 min read
Aug 22, 2018
asthi kalesh yatra
ग्वालियर पहुंचा अटलजी का अस्थि कलश,लाखों की संख्या में श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग,देखे वीडियो

ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश बुधवार दोपहर चार बजे ग्वालियर राजमाता विमान तल पहुंचा।यह कलश अटलजी की दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य,दामाद रंजन भट्टाचार्य,पौत्री निहारिका औैर भानजे अनूप मिश्रा विशेष विमान से लेकर ग्वालियर आए। कलश यात्रा शहर के 20 किलोमीटर का सफर तय करेंगी। जहां रास्ते में लाखों लोग अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि दे रहे है।अस्थि कलश शहर में भ्रमण करने के बाद यह फूलबाग मैदान पर पहुंचेगा,जहां श्रद्धांजलि सभा होगी।

24 को चंबल में अस्थियों का विसर्जन
भाजपा ने अटलजी को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार की शाम को शहर के फूलबाग मैदान पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया है। सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई मंत्री शामिल होंगे। श्रद्धांजलि सभा के बाद अटल जी का अस्थि कलश महाराज बाड़ा स्थित भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पर रखा जाएगा।

वहां लोग 23 अगस्त को अटलजी को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद 24 अगस्त को चंबल नदी में अटलजी की अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा।वहीं जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने बताया कि सभा में सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश के मंत्री जयभान सिंह पवैया, मायासिंह, नारायण सिंह आदि मौजूद रहेंगे।

तैनात रहेंगे 1 हजार जवान
एयरपोर्ट से अस्थि कलश यात्रा रूट और आयोजन स्थल तक सुरक्षा में एक हजार पुलिसकर्मी तैनात होंगे।
एसपीजी और पुलिस का संयुक्त कार्केड यात्रा के साथ चलेगा।
शहर की बड़ी इमारतों पर वायरलैस,वीडियो कैमरा और हथियार के साथ पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
अचलेश्वर मंदिर से स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप अस्थि कलश यात्रा के साथ चलेगा।
यात्रा आने से पहले रूट पर पेट्रोलिंग होगी।
कलश यात्रा की 300 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी।

यह है व्यवस्था
आम जन के लिए 60 फुट चौड़ा और 165 फुट लंबा पंडाल लगाया गया है।
पंडाल दो भागों में बांटा गया है, मैदान में 3 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं।
आसपास खुली जगह छोड़ी है, यहां ज्यादा भीड़ होने पर लोग खड़े हो सकेंगे।
भाजपा ने 5 हजार कार्ड ग्रामीण क्षेत्र में और 10 हजार कार्ड शहर में बटवाए हैं।

वीआईपी व्यवस्था
अस्थिकलश रथ को फूलबाग चौराहे की ओर से मंच पर ला जाएगा।
सीएम सहित वीआईपी चिडि़याघन की ओर से आयोजन स्थल पर आएंगे।
सभी के कारकेड जल बिहार के पास स्थित मुख्य सड़क पर खड़े होंगे।
सभा में भाषण देने के बाद वीआईपी श्रद्धांजलि देंगे।

इन स्थानों से गुजरेगी कलश यात्रा
कलश यात्रा हवाई अड्डे से शुरू होगी तब भिण्ड से आने वाला ट्रैफिक एयरफोर्स स्टेशन गेट, दीनदयालनगर के अंदर से आने वाला यातायात और पानी की टंकी तिराहे से गोला का मंदिर जाने वाले यातायात को रोका जाएगा। इसी तरह गोला का मंदिर से यात्रा गुजरेगी तब बिरलानगर, गोला का मंदिर थाने और स्टेशन बजरिया से गोला का मंदिर आने वाला ट्रैफिक थमेगा।

एजी आफिस से अचलेश्वर तक यात्रा के गुजरने तक इस रूट पर लश्कर, झांसी रोड, मुरार से आने वाला इंदरगंज चौराहे से दालबाजार तक यात्रा के निकलने के दौरान अचलेश्वर मंदिर रूट, जयेन्द्रगंज, ओल्डहाईकोर्ट और राजपायगा रोड पर ट्रैफिक रुकेगा। नया बाजार से बाड़े तक यात्रा के पहुंचने में हुजरात पुल, दौलतगंज, नयाबाजार में और बाडे से गश्त का ताजिया तक गुजरने में बाडा, नई सड़क, राममंदिर, छप्परवाला पुल पर ट्रैफिक रुकेगा। शिंदे की छावनी से फूलबाग तक यात्रा के निकलने पर इस दौरान इस रूट पर यातायात बाधित रहेगा।

यह लेकर आए है अस्थि कलश
अस्थि कलश लेकर पूर्व पीएम की पुत्री नमिता भट्टाचार्य और दामाद रज्जन भट्टाचार्य, भांजे और सांसद अनूप मिश्रा और नातिन निहारिक विशेष में अस्थिकलश के साथ ग्वालियर आए है।

Published on:
22 Aug 2018 05:11 pm