ग्वालियर

हरिशयन के बावजूद जुलाई में नहीं रुकेंगे शुभ काम, सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग में कर सकेंगे

25 जुलाई से भगवान विष्णु क्षीरसागर में योगनिद्रा में चले जाएंगे और हरिशयन काल के साथ ही चातुर्मास की शुरुआत हो जाएगी। इस साल 25 जुलाई से 20 नवंबर तक हरिशयन काल, 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक महालय श्राद्ध पक्ष और 14 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक शुक्र तारा अस्त रहने के कारण विवाह, गृह प्रवेश, भूमि पूजन जैसे बड़े मांगलिक कार्यों के लिए कोई मुख्य मुहूर्त उपलब्ध नहीं होंगे।
3 min read
Jul 02, 2026
lord
bhagwan vishnu

ग्वालियर. 25 जुलाई से भगवान विष्णु क्षीरसागर में योगनिद्रा में चले जाएंगे और हरिशयन काल के साथ ही चातुर्मास की शुरुआत हो जाएगी। इस साल 25 जुलाई से 20 नवंबर तक हरिशयन काल, 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक महालय श्राद्ध पक्ष और 14 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक शुक्र तारा अस्त रहने के कारण विवाह, गृह प्रवेश, भूमि पूजन जैसे बड़े मांगलिक कार्यों के लिए कोई मुख्य मुहूर्त उपलब्ध नहीं होंगे। ज्योतिषाचार्य हुकुमचंद हिमांशु जैन के अनुसार, मुख्य मुहूर्त न होने के बाद भी सनातन धर्म में विशेष परिस्थितियां दी गई हैं। यदि कोई कार्य अति आवश्यक हो, तो व्यक्ति अपनी राशि से 'चंद्रमा' की स्थिति (चंद्रबल) देखकर जुलाई में पड़ने वाले सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और रवि योग जैसे अबूझ व विशेष योगों में मांगलिक व व्यावसायिक कार्य कर सकते हैं।

सर्वार्थ सिद्धि योग : हर काम में सफलता की गारंटी

पंचांग के गणित के अनुसार जुलाई में सर्वार्थ सिद्धि से लेकर त्रिपुष्कर योग तक की भरमार है। इनमें किए गए कार्य हमेशा सफलता दिलाते हैं :
-03 जुलाई: सुबह 05:27 से दोपहर 11:46 बजे तक
-07 जुलाई: सुबह 05:29 से शाम 16:24 बजे तक
-09 जुलाई: सुबह 05:30 से दोपहर 14:56 बजे तक
-11 जुलाई: सुबह 11:03 से अगले दिन तड़के 05:31 तक
-19 जुलाई: सुबह 05:35 से अगले दिन तड़के 05:35 बजे तक
-24 जुलाई: सुबह 05:37 से अगले दिन तड़के 04:36 तक
-26 जुलाई: सुबह 07:34 से अगले दिन तड़के 05:39 बजे तक रहेगा।

रवि योग : सूर्य की ऊर्जा से दूर होंगे सारे दोष

-05 जुलाई: दोपहर 03:12 से अगले दिन तड़के 05:28 बजे तक
-06 जुलाई: सुबह 05:28 से दोपहर 12:03 बजे तक
-07 जुलाई: सुबह 05:29 से दोपहर 12:03 बजे तक
-16 जुलाई: शाम 07:52 से अगले दिन तड़के 05:34 बजे तक
-17 जुलाई: सुबह 05:34 से शाम 06:34 बजे तक
-18 जुलाई: शाम 06 से अगले दिन तड़के 05:35 बजे तक
-19 जुलाई: सुबह 05:35 से शाम 06:11 बजे तक
-20 जुलाई: सुबह 11:28 से शाम 07:09 बजे तक
-23 जुलाई: सुबह 05:37 से अगले दिन तड़के 05:27 बजे तक
-24 जुलाई: सुबह 05:37 से अगले दिन तड$के 04:36 बजे तक
-27 जुलाई: सुबह 10:28 से अगले दिन तड़के 05:40 बजे तक
-8 जुलाई: सुबह 05:40 से दोपहर 01:11 बजे तक

अमृत सिद्धि योग : स्थायित्व और दीर्घायु कार्य के लिए

-11 जुलाई: सुबह 11:03 से अगले दिन तड़के 05:31 बजे तक
-विवाह का आखिरी सहालग : जुलाई में केवल 04, 07, 09 और 11 जुलाई को ही शादी के मुख्य मुहूर्त हैं। इसके बाद शहनाइयों पर ब्रेक लग जाएगा।
-दुकान और व्यापार की शुरुआत : नया बिजनेस शुरू करने या नई दुकान की ओपङ्क्षनग के लिए 01, 08, 09, 11 और 12 जुलाई के दिन बेहद शुभ हैं।
-गाड़ी (वाहन) की खरीदारी : अगर नया या पुराना वाहन खरीदना या बेचना चाहते हैं, तो जुलाई की 02, 04, 08 और 09 तारीख सबसे उत्तम रहेगी।
-इन पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध: जुलाई में भूमि पूजन (नींव डालना), नवीन गृह प्रवेश और देव प्रतिष्ठा के लिए कोई भी शुद्ध मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।
इसके लिए देवउठनी एकादशी (नवंबर) का इंतजार करना होगा।

19 जुलाई: शाम 06:11 से अगले दिन तड़के 05:35 बजे तक

जुलाई में किस काम के लिए कौन सा दिन है खास

-विवाह का आखिरी सहालग : जुलाई में केवल 04, 07, 09 और 11 जुलाई को ही शादी के मुख्य मुहूर्त हैं। इसके बाद शहनाइयों पर ब्रेक लग जाएगा।
-दुकान और व्यापार की शुरुआत : नया बिजनेस शुरू करने या नई दुकान की ओपङ्क्षनग के लिए 01, 08, 09, 11 और 12 जुलाई के दिन बेहद शुभ हैं।
-गाड़ी (वाहन) की खरीदारी : अगर नया या पुराना वाहन खरीदना या बेचना चाहते हैं, तो जुलाई की 02, 04, 08 और 09 तारीख सबसे उत्तम रहेगी।
-इन पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध: जुलाई में भूमि पूजन (नींव डालना), नवीन गृह प्रवेश और देव प्रतिष्ठा के लिए कोई भी शुद्ध मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।
-इसके लिए देवउठनी एकादशी (नवंबर) का इंतजार करना होगा।

Updated on:
02 Jul 2026 05:59 pm
Published on:
02 Jul 2026 05:58 pm