3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्वालियर… पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर दो मिनट में 7.40 लाख रुपए की साइबर ठगी की

साइबर ठग अब बुजुर्गों और पेंशनभोगियों को नया निशाना बना रहे हैं। चार शहर का नाका क्षेत्र में रहने वाले रेलवे के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से पेंशन वेरिफिकेशन के नाम...
2 min read
Google source verification
gwalior cyber fraud

gwalior cyber fraud

ग्वालियर. साइबर ठग अब बुजुर्गों और पेंशनभोगियों को नया निशाना बना रहे हैं। चार शहर का नाका क्षेत्र में रहने वाले रेलवे के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर 7.40 लाख रुपए की ठगी कर ली। ठग ने खुद को झांसी रेल मंडल का कर्मचारी बताकर वीडियो कॉल किया और महज दो मिनट में दो ट्रांजेक्शन में पूरी रकम खाते से निकाल ली।

पीडि़त बीएल शर्मा रेलवे से सेवानिवृत्त हैं। मंगलवार सुबह करीब 10.15 बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को रेलवे प्रशासन, झांसी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनका पेंशन वेरिफिकेशन अभी तक लंबित है और उसी दिन इसकी अंतिम तिथि है। उसने तत्काल वीडियो कॉल के जरिए प्रक्रिया पूरी करने का दबाव बनाया।बीएल शर्मा ने इसे विभागीय प्रक्रिया समझकर बातचीत जारी रखी। उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले के पास उनके बैंक खाते और पेंशन से जुड़ी कुछ जानकारियां पहले से मौजूद थीं, जिससे कोई संदेह नहीं हुआ। जल्दबाजी में उन्होंने मोबाइल पर आए ओटीपी भी साझा कर दिए।

दो मिनट में दो ट्रांजेक्शन

वीडियो कॉल समाप्त होते ही उनके मोबाइल पर केनरा बैंक से लगातार दो संदेश आए। पहले ट्रांजेक्शन में पांच लाख रुपए और दूसरे में 2.40 लाख रुपए खाते से निकाल लिए गए। महज दो मिनट के भीतर साइबर अपराधियों ने कुल 7.40 लाख रुपए पार कर दिए। ठगी का अहसास होते ही बीएल शर्मा तत्काल एसपी कार्यालय स्थित साइबर सेल पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। बैंक स्टेटमेंट की जांच के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सावधानी ही बचाव

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी फोन कॉल, वीडियो कॉल या संदेश पर बैंक खाते, ओटीपी, पासवर्ड और निजी जानकारी साझा न करें। सरकारी विभाग कभी भी फोन पर इस तरह की गोपनीय जानकारी नहीं मांगते।

दूसरा मामला… ‘मेरा एक्सीडेंट हो गया’ बोलकर नाबालिग से हड़पे 21 लाख के जेवरात, अब राजीनामे के लिए दे रहा जान से मारने की धमकी

ग्वालियर. शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा को इमोशनल ब्लैकमेल कर उसके घर से 21 लाख रुपए के जेवरात और नकदी हड़पने वाले शातिर बदमाश आदित्य भदौरिया को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। ऑनलाइन सट्टे की लत में डूबा यह आरोपी अब पीडि़त नाबालिग छात्रा और उसके परिवार पर केस वापस लेने (राजीनामा) के लिए लगातार दबाव बना रहा है और उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर ङ्क्षसह ने आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। वहीं, मोबाइल लोकेशन ट्रेस होने के बाद महाराजपुरा पुलिस की एक विशेष टीम आरोपी को दबोचने के लिए दिल्ली रवाना हो गई है। यह पूरा सनसनीखेज मामला महाराजपुरा इलाके की एक कॉलोनी का है। पीडि़त महिला ने पुलिस को बताया, उनकी नाबालिग बेटी की दोस्ती आदित्य पुत्र दिनेश ङ्क्षसह भदौरिया से थी। आरोपी आदित्य ने नाबालिग छात्रा को व्हाट््सएप पर मैसेज भेजकर कहा, मेरा बहुत भयानक एक्सीडेंट हो गया है। डॉक्टरों ने जवाब दे दिया है और इलाज के लिए तुरंत मोटी रकम की जरूरत है। अगर पैसे नहीं मिले तो मेरी जान नहीं बचेगी। दोस्त की जान खतरे में देख नाबालिग घबरा गई। उसने बिना किसी को बताए घर की अलमारी की चाबी ढूंढी और लॉकर खोल लिया। छात्रा ने लॉकर में रखे 1 लाख रुपए कैश और करीब 20 लाख रुपए की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात (4 सोने की चूडिय़ां, 2 चेन, 4 अंगूठियां, झुमकी और बाला सेट) निकालकर आदित्य को सौंप दिए। आरोपी ने वादा किया था कि वह 2 दिन में सब लौटा देगा।

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग