3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तान्या मित्तल पर धमकाने का आरोप, अंडरवर्ल्ड से इंफ्लूएंसर को आ रहे अंजान कॉल्स, ग्वालियर में की शिकायत

Tanya Mittal Complaint: बिग बॉस फेम तान्या मित्तल पर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर फैजान अंसारी को धमकाने का आरोप, केस वापस लेने के लिए अंडरवर्ल्ड और यूपी के रसूखदारों से फोन पर धमकी दिलवाने का भी आरोप।
2 min read
Google source verification
tanya mittal and faiz ansari

tanya mittal and faiz ansari, फैज अंसारी ने तान्या मित्तल पर लगाया धमकाने का आरोप (source-patrika)

Gwalior Tanya Mittal Complaint: बिग बॉस शो से चर्चा में आईं मध्यप्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली मॉडल व एक्ट्रेस तान्या मित्तल एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। तान्या मित्तल पर मुंबई के एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर फैजान अंसारी ने धमकी देने के आरोप लगाए हैं। इंफ्लूएंसर फैजान अंसारी ने ग्वालियर एसपी कार्यालय में लिखित शिकायत कर बताया है कि पुराने केस को वापस लेने के लिए तान्या मित्तल उन पर तरह-तरह से दबाव बना रही हैं। अंडरवर्ल्ड और उत्तर प्रदेश के रसूखदारों के उसे बीते कुछ दिनों से अंजान नंबरों से फोन कॉल्स आ रहे हैं। धमकी दी जा रही है कि अगर तान्या मित्तल के खिलाफ दर्ज कराया पुराना केस वाप नहीं लिया तो जान से मार देंगे।

तान्या मित्तल पर धमकाने का आरोप

फैजान अंसारी ने शिकायत में कहा है कुछ समय से उन्हें अनजान नंबरों से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। उनसे कहा जा रहा है तान्या के खिलाफ शिकायत वापस नहीं ली तो जिंदा नहीं छोडेंगे। फैजान का आरोप है कि तान्या ने शो बिग बॉस में व्यक्तिगत जिंदगी और परिवार को लेकर झूठ बोले हैं। तान्या पर लोगों को पैसों के लिए धोखा देने (ठगी) का भी आरोप लगाया गया है। फैजान ने पुलिस से तान्या मित्तल, उनके भाई और उनकी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

देखें वीडियो-

करीब 6 महीने पुराना है मामला

फैजान को विश्वविद्यालय थाने ने पिछली शिकायत में बयान देने के लिए 2 जुलाई को तलब किया था। बयान दर्ज कराने के बाद फैजान ने एसपी कार्यालय जाकर सुरक्षा की मांगी और शिकायत वापस लेने के लिए मिल रही धमकियों के बारे में बताया। फैजान ने मीडिया को बताया कि इस विवाद की शुरुआत लगभग छह महीने पहले हुई थी। उनके अनुसार, उस समय तान्या मित्तल ने मुंबई एयरपोर्ट से बलराज साहनी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार करवाया था। बलराज और फैजान की साझा परिचित सिम्मी राजपूत ने इस मामले में फैजान से मदद मांगी थी। इसके बाद फैजान ग्वालियर आए और पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए तान्या मित्तल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

कौन हैं तान्या मित्तल?

ग्वालियर की रहने वाली तान्या मित्तल रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आने के बाद सुर्खियों में आई हैं। तान्या मित्तल न सिर्फ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, बल्कि एक इंटरप्रेन्योर और मॉडल भी हैं। वह मिस टूरिज्म एशिया 2018 का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं और लेबनान में आयोजित प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। वो यूपी टूरिज्म के लिए महाकुंभ 2025 में बतौर ब्रांड एंबेसडर भी शामिल हुईं थीं। तान्या मित्तल एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह हर महीने 6 लाख रुपये से ज्यादा कमाई करती हैं और उनकी कुल संपत्ति करीब 2 करोड़ रुपये तक आंकी जाती है।