2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी-बेटों को कुल्हाड़ी से काटने से पहले मुरैना में बलराम ने फूफा को भेजे थे 3 ऑडियो मैसेज

Triple Murder Case: बीवी का 3 मिनट 30 सेकंड का वीडियो देखकर बौखलाया था पति बलराम, फूफा को 3 ऑडियो मैसेज भेजे थे जिनमें गालियां देते हुए कहा था- आज थूथरा (चेहरा दिखाकर) नाच रही है कल नग्न होकर नाचेगी, कौन जिम्मेदार होगा?
2 min read
Google source verification
morena

triple murder balram kushwah audio messages before family killing, बलराम ने फूफा को भेजे थे तीन ऑडियो मैसेज (source-patrika)

Morena Triple Murder: मध्यप्रदेश के मुरैना के किशनपुरा गांव में 27 जून 2026 की सुबह पत्नी और दोनों बेटों की हत्या के बाद आत्महत्या की की सनसनीखेज घटना ने हर किसी को झकझोर दिया था। अब इस घटना से जुड़े तीन ऑडियो सामने आए हैं। ये ऑडियो बीवी व बच्चों की हत्या करने वाले पति बलराम कुशवाह के हैं। ऑडियो घटना से कुछ घंटे पहले के बताए गए हैं और इनमें बलराम काफी गुस्से में बात करता हुआ सुनाई दे रहा है।

बलराम ने फूफा को भेजे थे ऑडियो मैसेज

जो तीन ऑडियो मैसेज सामने आए हैं वो बलराम ने पत्नी रविता के फूफा श्रीकृष्ण कुशवाहा को भेजे थे। इतना ही नहीं फूफा श्रीकृष्ण कुशवाहा के मुताबिक उस दिन बलराम ने उन्हें 22 बार कॉल भी किए थे, लेकिन उन्होंने बलराम के काफी गुस्से में होने के कारण कॉल रिसीव नहीं किए थे। जिसका पछतावा उन्हें आज भी है। जो ऑडियो सामने आए हैं उनमें जो बलराम काफी गुस्से में बात करते सुनाई दे रहे हैं।

पहला ऑडियो- देख जा ##@%** की वीडियो तू…नहीं तो तू कहता फिरे, अब देख वीडियो मैंने तुझे डाल दी।
दूसरा ऑडियो- देख जा वीडियो #@&* की बढ़िया, देख।
तीसरी ऑडियो- देख जा ##@%** की वीडियो, थूथरो खोल के (चेहरा दिखाकर) नाच रही है, ये तो कल नग्न होकर नाचेगी, उसका जबावदार कौन होगा? जा वीडियो हे देख लो तुम चुपचाप, मैंने तुम्हें डाल दी आज।

पत्नी-बेटों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

किशनपुरा गांव में रहने वाले बलराम कुशवाह (32) ने पत्नी रविता (28) और बेटे आरव (10) व बेटे अतुल (7) की बेरहमी से कुल्हाडी से काटकर हत्या कर दी थी। पत्नी और बेटों को मारने के बाद बलराम ने खुद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया था कि बलराम की पत्नी रविता ने करीब एक महीने पहले गांव की श्रीमद् भागवत कथा में डांस किया था, जिसका वीडियो गांव के कुछ लड़कों ने बनाकर बलराम को वॉट्सएप कर दिया था। इस वीडियो को देखने के बाद बलराम के सिर पर खून सवार हो गया और घर में सो रही पत्नी और बेटों की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर आत्महत्या कर ली।

3.30 सेकंड के डांस का वीडियो आया था सामने

इस सनसनीखेज वारदात के कुछ घंटों बाद वो वीडियो भी सामने आया था जिसमें बलराम की पत्नी रविता डांस करते हुए दिख रही थी। वीडियो में रविता भागवत कथा के पंडाल में डांस करती दिख रही थी। वीडियो में रविता सिर पर पल्लू लिए हुए पूरी तरह से शालीनता से डांस कर रही थी और पंडाल में मौजूद महिलाएं व युवतियां उसका हौसला बढ़ा रही थीं।