ग्वालियर

बड़ी खबर : चुनाव से पहले भाजयुमो में कलह,युवाओं ने जमकर की नारेबाजी,हो सकता है भारी नुकसान!

मध्यप्रदेश में भाजपा में अंदर कलह तेजी से बढ़ता ही जा रह है। जबकि विधानसभा चुनाव भी इसी साल होना है

2 min read
Jan 31, 2018
bhajyoumo

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में भाजपा में अंदर कलह तेजी से बढ़ता ही जा रह है। जबकि विधानसभा चुनाव भी इसी साल होना है और उससे पहले कोलारस और मुंगावली में भी उपचुनाव है। लेकिन भाजपा के अंदर अब आपसी कलह खुलकर सामने आ गई है। अभी हाल में मुरैना में भाजयुमो में अंदर का आपसी विवाद खुलकर सामने आ गया है। भाजयुमो की हाल ही में घोषित जिला कार्यकारिणी को लेकर उपजा असंतोष बढ़ता जा रहा है। सोमवार को अंबाह के कुछ युवाओं द्वारा संभागीय संगठन मंत्री को ज्ञापन देने के बाद मंगलवार को जिलेभर से करीब एक दर्जन युवाओं ने रेस्टहाउस पर आकर नवीन कार्यकारिणी पर विरोध जताया। इनमें कुछ पदाधिकारी भी शामिल हैं।युवाओं का कहना है कि नवीन कार्यकारिणी के गठन में नियम-कायदों का पालन नहीं किया गया है। जहां ३५ वर्ष से अधिक उम्र के भी पदाधिकारियों को शामिल किया गया है वहीं कार्य व अनुभव को भी नकारने का आरोप लगाया गया है।

कार्यकारिणी का समय सीमा में गठन नहीं करने व सक्रिय सदस्यता व पूर्व के दायित्वों को अनदेखा कर कार्यकारिणी में पदाधिकारी शामिल करने का भी आरोप है। युवाओं ने कहा कि वे पार्टी में सामान्य कार्यकर्ता की तरह काम करने को तैयार हैं, लेकिन भाजयुमो में वर्तमान स्थिति में काम करना संभव नहीं है।

इन युवाओं ने भाजयुमो की कार्यकारिणी के विरोध में नारेबाजी भी की। युवा मोर्चा अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कार्यकारिणी को भंग करने की भी मांग की गई। इनमें सह सोशल मीडिया प्रभारी रामप्रताप जादौन सबलगढ़, जिला सह मीडिया प्रभारी सरनाम सिंह सिकरवार बागचीनी,

सह आईटी प्रभारी धीरज पचौरी पोरसा, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुधीर शर्मा जौरा, सुदामा कोठारी सबलगढ़, हरेंद्र गहलौत अंबाह, दिलीप धाकड़ पहाडग़ढ़, सौरव सिकरवार व शिवेंद्र सोनी सबलगढ़, धारा सिंह तोमर सिहोनिया, राहुल बंसल, कैलारस, कृष्ण्पाल सिंह तोमर सिहोनिया व धर्मवीर शर्मा अंबाह के नाम बताए गए हैं।

Updated on:
31 Jan 2018 12:17 pm
Published on:
31 Jan 2018 12:15 pm
Also Read
View All