5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पान सिंह तोमर बनने को मजबूर कर रहा सिस्टम’, ग्वालियर में सेना के जवान ने दी चेतावनी

Army soldier warning: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्लॉट विवाद को लेकर सेना के जवान की चेतावनी के बाद मामला गरमा गया है। शिकायत पर अब पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर जांच करेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 4 Nov 2026, 11:36 AM IST

army soldier warning paan singh tomar plot dispute

Army soldier warning: लियर में सेना के जवान ने दी चेतावनी (फोटो सोर्स- Patrika)

Army soldier warning video: देश की सीमाओं की सुरक्षा करने वाला सेना का जवान मध्य प्रदेश में अपने ही शहर में जमीन के लिए चार साल से पुलिस के चक्कर काट रहा है। प्लॉट पर कब्जे की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से परेशान जवान रवि सिंह ने एसएसपी जनसुनवाई में दर्द बयां किया। सिस्टम के रवैये से नाराज जवान ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा- चंबल ने एक पान सिंह तोमर (Paan Singh Tomar) देखा था, अब सिस्टम मुझे दूसरा पान सिंह तोमर बनने मजबूर कर रहा है।

पान सिंह तोमर बनने को मजबूर कर रहा सिस्टम- जवान ने दी चेतावनी

दरअसल, ग्वालियर के महाराजपुरा निवासी सेना के जवान रवि सिंह के मुताबिक, उन्होंने करीब पांच साल पहले शताब्दीपुरम स्थित आर्यावर्त लैंड में सत्येंद्र सिंह चौहान, उसके भांजे गोलू और रघुराज सिंह से 10 लाख 50 हजार रुपए में प्लॉट खरीदा था। जवान ने इस भूमि की रजिस्ट्री भी करा ली थी। लेकिन कुछ समय बाद जब वह निर्माण कार्य शुरू कराने प्लॉट पर पहुंचे तो काम रुकवा दिया गया।

मंगलवार को हुई जनसुनवाई में उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें प्लॉट पर कब्जा नहीं दिया जा रहा है। यहीं नहीं, जमीन या रकम वापस मांगने पर उन्हें धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर इस दौरान मैंने कोई कांड कर दिया, तो पुलिस में बीच में नहीं आएगी। जवान ने आगे बोला कि अगर मेरी जमीन मुझे वापस नहीं मिलती तो दूसरा पान सिंह तोमर बन जाएगा।

दोनों पक्षों को बुलाकर करेंगे जांच

मामले को लेकर एसडीओपी मनीष यादव ने बताया कि उन्हें जवान की शिकायत मिली है। दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों की जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई करेंगे।

छुट्टी खत्म होती है, कार्रवाई का इंतजार

सेना के जवान रवि सिंह ने अपनी आपबीती बताई। उनका कहना है कि वह चार साल से महाराजपुरा थाने और पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। वह लद्दाख सीमा स्थित कारगिल पोस्ट पर पदस्थ हैं लेकिन शिकायत करने के लिए छुट्टी लेकर आते हैं। कार्रवाई के इंतजार में छुट्टी खत्म हो जाती है। इस बार भी उन्हें जांच और कार्रवाई का आश्वासन मिला है।

स्पेशल सेल के बावजूद सुनवाई नहीं

सेना के जवानों की जमीन और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए एसएसपी में कायालयल भी बनाई गई है, लेकिन रवि को अब तक राहत नहीं मिली।