3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीट यूजी-2026: स्ट्रे वैकेंसी प्रथम राउंड में आयुष पाठ्यक्रमों की खाली सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 11 तक च्वॉइस फिलिंग

. आयुष चिकित्सा शिक्षा में प्रवेश की उम्मीद लगाए बैठे नीट यूजी-2026 के पात्र अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। सत्र 2026-27 के लिए मध्यप्रदेश संचालनालय आयुष ने बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस पाठ्यक्रमों के वास्ते 'स्ट्रे वैकेंसी राउंड-प्रथम' (स्टेट कोटा) का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस विशेष प्रक्रिया के जरिए प्रदेशभर के आयुष महाविद्यालयों में खाली रह गई सीटों को भरा जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Rahul Thakur

•

Updated: 3 Nov 2026, 6:10 PM IST

Admission process

Admission process

ग्वालियर . आयुष चिकित्सा शिक्षा में प्रवेश की उम्मीद लगाए बैठे नीट यूजी-2026 के पात्र अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। सत्र 2026-27 के लिए मध्यप्रदेश संचालनालय आयुष ने बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस पाठ्यक्रमों के वास्ते 'स्ट्रे वैकेंसी राउंड-प्रथम' (स्टेट कोटा) का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस विशेष प्रक्रिया के जरिए प्रदेशभर के आयुष महाविद्यालयों में खाली रह गई सीटों को भरा जाएगा, जिससे प्रवेश से वंचित रहे योग्य विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा से जुडऩे का एक और सुनहरा अवसर मिल सकेगा। यह रहेगा

पूरा शेड्यूल

जारी किए गए आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक अभ्यर्थी 3 से 5 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीयन करा सकेंगे। इसके बाद दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया 4 से 6 नवंबर तक पूरी की जाएगी। सत्यापन के पश्चात 7 नवंबर को मेरिट सूची जारी की जाएगी। छात्र-छात्राओं को 8 से 11 नवंबर तक अपनी पसंद के महाविद्यालयों के लिए च्वॉइस फिलिंग करने का मौका मिलेगा। इसके आधार पर महाविद्यालयवार मेरिट सूची 14 नवंबर को प्रकाशित होगी। अंत में, 16 और 17 नवंबर को आवंटित महाविद्यालयों में रिपोर्टिंग होगी, जबकि 18 नवंबर को अस्थायी प्रवेश दिया जाएगा।

रिक्त सीटों का मिलेगा फायदा
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन छात्र संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि यह राउंड उन विद्यार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो अब तक प्रवेश से वंचित रह गए थे। इससे कॉलेजों की खाली सीटों का सही सदुपयोग होगा और अधिक से अधिक युवाओं को आयुष चिकित्सा पद्धति की पढ़ाई करने का अवसर प्राप्त होगा।