3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोतवाली थाने के बगल में चल रही थी ताश की बाजी, लॉज में पुलिस के घुसते ही मचा हड़कंप

Gambling Racket Raid : ब्यावरा नाके की श्रीनाथ लॉज में पुलिस की दबिश से हड़कंप मच गया। सर्च वारंट लेकर लॉज के कमरों में पुलिस के घुसते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 जुआरियों को पकड़ा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Nov 2026, 7:04 PM IST

Gambling Racket Raid

पुलिस ने लॉज से 7 जुआरियों को पकड़ा (फोटो सोर्स: Patrika)

Rajgarh News :मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले ब्यावरा शहर में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्यावरा नाके पर स्थित श्रीनाथ लॉज में मंगलवार शाम कोतवाली पुलिस की टीम ने मंगलवार शाम को ये कार्रवाई की है। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा लॉज के कमरों में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार, लॉज के एक कमरे में ताश के पत्तों से जुआ खेला जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ खेलते 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, मौके से ताश के पत्तों के साथ साथ लाखों रुपए की नकदी भी बरामद की गई है। मिली जानकारी के अनुसार जब्त की गई नकदी लाखों में है। हालांकि, पुलिस द्वारा अबतक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कार्रवाई से लॉज में मचा हड़कंप

आपको बता दें कि, ये कार्रवाई एसडीओपी भावना दांगी के निर्देशन में की गई है। कोतवाली टीआई मंजू मखेनिया पुलिस बल के साथ पास ही में स्थित श्रीनाथ लॉज पहुंचीं। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से लॉज में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। टीम ने जब लॉज के कमरों की तलाशी लेने की तैयारी की तो संचालक और वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस से सर्च वारंट दिखाने की मांग की।

इस पर पुलिस ने मौके पर ही सर्च वारंट उपलब्ध कराया गया। वारंट दिखाने के बाद कमरों की तलाशी शुरू की जा सकी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और लॉज संचालक के बीच तीखी बहस भी हुई, जो देखते ही देखते खींचतान तक पहुंच गई। करीब एक घंटे तक लॉज में गहमागहमी का माहौल बना रहा। इसके बाद पुलिस ने कमरों से 7 लोगों को पकड़ा और उन्हें अपने वाहन से कोतवाली थाने ले गई। थाने में आरोपियों से पूछताछ कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रहा है।

पुलिस की गाड़ियां पहुंचते ही लगी भीड़

श्रीनाथ लॉज में पुलिस की दबिश की खबर फैलते ही ब्यावरा नाके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस की कई गाड़ियां देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में असमंजस की स्थिति बन गई। कुछ ही देर में चौराहे पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। भीड़ बढ़ने से कार्रवाई में परेशानी की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने लोगों को मौके से हटाया और व्यवस्थाओं को नियंत्रण में लिया।

कोतवाली थाने के पास है लॉज

खास बात यह रही कि जिस लॉज में पुलिस ने जुए के फड़ पर कार्रवाई की, वह कोतवाली थाने के बिल्कुल पास स्थित है। फिलहाल पुलिस मामले में पकड़े गए सातों लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई में जुटी हुई है।