बिल्कुल खाना ठीक मिल रहा है, असल में उनके (छात्रों) के मन की नहीं हो रही इसलिए ऐसा कर रहे। वे कमरों में ले जाकर खाना खाते हैं, अपने रिश्तेदारों -दोस्तों को बुलाते हैं। हम यह ढर्रा बदल रहे, उन्हें मेस में खाने का बोल रहे हैं, उसी से इन्हें दिक्कत है। जहां तक खिड़कियों के जांच की बात है तो बजट आने पर ही करवा पाऊंगा। फिर भी खाने में दिक्कत है तो मैं स्वयं जाकर जांच करता हूं।
-संजय साहू, डीएम, आदिम जाति कल्याण विभाग, राजगढ़