31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर पर इंतजार कर रहा था परिवार, राजगढ़ में खेत से लौट रहे पिता-पुत्र की आई मौत की खबर

Father Son Tractor Accident: तलेन के हीरापुरा गांव में हादसा, ट्रैक्टर के नीचे दबने से गई दोनों की जान, परिवार में पसरा मातम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 31 Oct 2026, 5:29 PM IST

Rajgarh Father Son Tractor Accident

tractor accident father son killed. घटनास्थल पर पलटा हुआ ट्रैक्टर (SOURCE-PATRIKA)

Rajgarh Father Son Tractor Accident: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के तलेन में शनिवार को एक हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। पिता-पुत्र खेत पर जुताई कराने के बाद ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे, इसी दौरान ट्रैक्टर पलटने से दोनों की मौत हो गई। घटना तलेन क्षेत्र के हीरापुरा गांव की है। मृतकों की पहचान कमल पिता किशनलाल लववंशी (45) और उनके पुत्र संदीप लववंशी (20) निवासी हीरापुरा के रूप में हुई है।

थक-हार कर घर लौट रहे थे पिता-पुत्र

हीरापुर गांव में रहने वाले कमल लववंशी (45) शनिवार को अपने बेटे संदीप लववंशी (20) के साथ खेत में ट्रैक्टर से जुताई करने के लिए गए थे। शाम को थक-हार कर दोनों ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे, घर पर परिवार दोनों का इंतजार कर रहा था। लेकिन इसी दौरान तालाब के नजदीक अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे उतरकर खंती में जाकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने पर पिता-पुत्र ट्रैक्टर के नीचे दब गए और दोनों की मौत हो गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही तलेन थाना प्रभारी धरम सिंह पलेया पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को सीधा कराकर दोनों को बोड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिता-पुत्र के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया और पंचनामा सहित मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पिता और बेटे को खोने से परिवार में पसरा मातम

एक ही परिवार के दो सदस्यों की एक साथ असमय मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। जिस घर में पिता-पुत्र के लौटने का इंतजार हो रहा था, वहां हादसे की खबर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। पिता कमल लववंशी और उनके 20 वर्षीय बेटे संदीप की मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। खेत से घर लौटते समय हुए इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं।